Move to Jagran APP

Ishaan Khatter ने सोशल मीडिया पर शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, लिखा खास कैप्शन

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की हैं जिसकी तुलना वो लैब्राडूडल से कर रहे हैं। अभिनेता के इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 10:34 PM (IST)
Ishaan Khatter ने सोशल मीडिया पर शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, लिखा खास कैप्शन
Ishaan Khatter shared a sunkissed selfie on social media.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

loksabha election banner

एक्टर ईशान खट्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने लैब्राडूडल जैसे दिख रहे व्यक्ति की फनी फोटो शेयर की है। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ईशान खट्टर ने खास कैप्शन भी लिखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो एक पहाड पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पीछे से लोग उनको मोटिवेट भी करते दिख रहे हैं। अभिनेता की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘हम अपने रास्ते में आने वाले हर पहाड़ पर चढेंगे।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म ईशान खट्टर मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैप और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'खाली पीली' में एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ देखा गया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर ने ब्लैकी का किरदार निभाया है। जी स्टूडियों के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मकबूल खान ने किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.