Shraddha Kapoor और रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ की शादी को लेकर शक्ति कपूर ने कही ये बात
श्रद्धा कपूर की शादी के बारे में पिता शक्ति कपूर से जब पूछा गया तब उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि यह खबर हर छह महीने में कहां से आ जाती है। हालांकि वह समझते हैं कि श्रद्धा के प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि क्या श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के रिश्ते को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। शक्ति कपूर ने इस बारे में बताते हुए कहा कि आज के युवाओं की सोच काफी अलग है और उनकी बेटी श्रद्धा भी इनमें से एक हैl वह एक स्वतंत्र लड़की है। इसलिए उसे अपने जीवन का निर्णय लेने का अधिकार है।
शक्ति कपूर ने आगे यह भी कहा कि उनके लिए केवल एक चीज मायने रखती है वह यह है कि दोनों स्वस्थ रहे और कुछ भी गलत न करे। शक्ति कपूर ने यह भी कहा कि श्रद्धा के काम पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं और वह उनकी उपलब्धियों से खुश हैं। इस बारे में आगे जब शक्ति कपूर से पूछा गया कि क्या श्रद्धा शादी कर रही है। इसपर उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि यह खबर हर छह महीने में कहां से आ जाती है। हालांकि वह समझते हैं कि श्रद्धा के प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैंl श्रद्धा की शादी तब होगी, जब वह करना चाहेगी।
शक्ति कपूर ने यह भी खुलासा किया कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वह उनके रिश्ते को स्वीकार कर रहे है और अगर पसंद नहीं करते तब क्या वह श्रद्धा कपूर की बात सुनेंगे? इसपर शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें इस मामले में चुप रहना चाहिए और देखना चाहिए कि वह जीवन में क्या कर रही हैं और इसका आनंद लेना चाहिए। इसके पहले एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने कहा था, 'रोहन एक पारिवारिक मित्र है, मैं उनके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन अक्सर हमारे पास आता है, लेकिन उसने कभी शादी के लिए श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा है और इसके अलावा आज के बच्चे इन चीजों को खुद ही तय करते हैं। अगर श्रद्धा मुझसे कहती है कि उन्होंने अपने लिए जीवन साथी चुन लिया है या सिद्धांत भी ऐसा करता है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन इस समय दोनों का ध्यान अपने करियर पर है।'
शक्ति कपूर ने आगे कहा, 'शादी एक महत्वपूर्ण निर्णय है और जिस तरह से आजकल लोग ब्रेकअप कर रहे हैं, वह मुझे कभी-कभी यह परेशान करता है। इस तरह का गंभीर निर्णय लेने से पहले सब चेक कर लेना चाहिए।' श्रद्धा कपूर इन दिनों रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैl