क्या बाईसेक्शुअल है प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर! इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हंगामा
गेम ऑफ थ्रोन की एक्टर और प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर आजकल सुर्खियों में छाई हुईं हैं। वजह बनी है उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी उन्होंने प्राइड मंथ के सेलिब्रेशन पर एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा था कि ना टाइम स्ट्रेट है और न ही मैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। गेम ऑफ थ्रोन की एक्टर और प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर आजकल सुर्खियों में छाई हुईं हैं। वजह बनी है उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी उन्होंने प्राइड मंथ के सेलिब्रेशन पर एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा था कि 'ना टाइम स्ट्रेट है और न ही मैं'। इस पर लोगों ने उनके बाईसेक्शुअल होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। उनकी इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। बता दें कि सोफी निक जोनस के भाई जो जोनस की पत्नी हैं और उनका एक बेटी भी है।
इसलिए गहरा रहा है लोगों के शक
सोफी टर्नर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दरअसल, उन्होंने प्राइड मंथ जो कि यूएस में LGBT इसे जून के महीने में सेलिब्रेट करते हैं इसीके सेलिब्रेशन के तौर पर इसे लगाया था। इसमें कई कैप्शंस और एनिमेटेड स्टीकर्स भी थे। स्टोरी में लिखा था, ये प्राइड मंथ है बेबी 'टाइम स्ट्रेट नहीं है और न ही मैं'। लोगों का शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि इसमें एक स्टिकर दिख रहा था जिसमें लिखा था, हटो मैं गे हूं, बाई प्राइड, गे प्राइड।
सोशल मीडिया पर अब इसे लेकर रिएक्शन आ रहे हैं
you’re telling me sophie turner is bi and she married joe jonas instead of me??????— kia 🎷 (@jensblazerhoard) June 1, 2021
did sophie turner just come out via unhinged Instagram story... queen pic.twitter.com/Q1Z2fNCzAi— Kt (@cmemmelstan) June 1, 2021
कहा था- मैं आत्मा से प्यार करती हूं, ना कि जेंडर से
2019 में रोलिंग स्टोन्स के साथ इंटरव्यू में सोफी ने कहा था, मैंने पूरी जिंदगी अकेले रहने के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लिया है। मुझे लगता है कि एक बार आपको सही इंसान मिल जाता है तो आपको पता चल जाता है। मुझे लगता है कि मैं उम्र से ज्यादा मेरी आत्मा की उम्र है। मुझे लगता है कि मैं बहुत जी चुकी हूं। मैं कई लड़कों से मिली हूं, मैं कई लड़कियों से मिल चुकी हूं। मैं 22 साल का फील ही नहीं करती। मुझे 27 या 28 साल का फील होता है। हर कोई एक्सपेरिमेंट करता है। मैं एक आत्मा से प्यार करती हूं न कि जेंडर से।