क्या 'एक विलेन 2' में दिशा पटानी आएंगी नजर, पूछे जाने पर दिया ये जवाब
Disha Patani In Ek Villain 2 फिल्म एक विलेन 2 में आदित्य रॉय कपूर और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मलंग' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैंl इसमें आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने भी अभिनय किया हैं। इसके अलावा दिशा को सभी ओर से प्रशंसा मिल रही है क्योंकि उनके गाने ‘डू यू लव मी’ में शानदार डांस किया हैंl यह गाना टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बाघी 3’ में होगा। इसे हाल ही में रिलीज किया गया हैं।
दिशा के दिलकश अंदाज को हर कोई पसंद कर रहा है और यह गाना वायरल हो गया है। यह कहा जा रहा था कि मोहित सूरी की अगली फिल्म ‘एक विलेन 2’ में दिशा पाटनी नजर आएंगी। फिल्म की घोषणा हाल ही में की गई थीl इसमें आदित्य और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे।
अब एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इसी बारे में बात की है और उन्होंने इस खबर का खंडन किया है। दिशा ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि कियारा आडवाणी से भी फिल्म के लिए संपर्क किया गया है लेकिन अभी तक उन्होंने भी कोई पुष्टि नहीं की है। हाल ही में दिशा ने एक्शन फिल्म करने के बारे में विचार व्यक्त किया है।
जब एक प्रशंसक ने उनसे ट्विटर पर पूछा, ‘आपका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा? क्या हम आपको एक्शन करते भी देखेंगे?’ जिस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘किसी दिन मैं एक एक्शन फिल्म करने के लिए उत्सुक हूं! कुल मिलाकर, मुझे अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करना पसंद है और कुछ दिलचस्प भूमिकाएं निभाना चाहती हूं।’
काम के मोर्चे पर दिशा सलमान खान के साथ दो फिल्मों 'केटीना' और 'राधे' में दिखाई देंगी। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म भारत में एक गेस्ट अपिरंस भी किया थाl दोनों ने एक गाना भी किया थाl जोकि बहुत वायरल भी हुआ थाl सभी को यह गाना पसंद आया थाl