Irrfan Khan Death: पाकिस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री भी सदमे में, बोलीं सबा कमर- अल्फ़ाज़ नहीं मिल रहे!
Irrfan Khan Death पाकिस्तान फ़िल्म इंडस्ट्री की प्रमुख कलाकार सबा क़मर ने ट्वीट करके इरफ़ान को श्रद्धांजलि दी है। सबा ने इरफ़ान के साथ हिंदी मीडियम में काम किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। कला की कोई सरहद नहीं होती और कलाकार किसी एक मुल्क़ का नहीं होता। इरफ़ान ख़ान ऐसे ही कलाकार थे, जिन्हें सिर्फ़ भारत ही नहीं, पड़ोसी मुल्क़ पाकिस्तान में भी ख़ूब प्यार मिला। यह उनकी ईमानदार अदाकारी का ही कमाल है कि आंसू यहां भी हैं और वहां भी। पाकिस्तानी कलाकारों की आंखें भी इरफ़ान की रुख़सती से नम हो गयी हैं।
पाकिस्तान फ़िल्म इंडस्ट्री की प्रमुख कलाकार सबा क़मर ने ट्वीट करके इरफ़ान को श्रद्धांजलि दी है। सबा ने इरफ़ान के साथ हिंदी मीडियम में काम किया था। फ़िल्म में वो इरफ़ान की पत्नी के रोल में थीं। सबा ने लिखा- इरफ़ान ख़ान के निधन की ख़बर सुनकर गहरा अफ़सोस हुआ है। कल की ही बात लगती है, जैसे हिंदी मीडियम के सेट से लौट रहे हों। एक अभिनेता और मेंटर होने के नाते आपने बहुत कुछ सिखाया। इतने उम्दा कलाकार इतनी जल्दी चले गये। मेरे पास अल्फ़ाज़ नहीं हैं। श्रद्धांजलि राज। सिर्फ़ तुम्हारी- मीता।
अली ज़फ़र ने इरफ़ान को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया- ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। आप प्रेरणादायी थे और कोई आपके मुक़ाबले में नहीं था। शाहरुख़ ख़ान के साथ रईस से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली माहिरा ख़ान ने लिखा- आप थे और हमेशा गोल्ड रहोगे। आपको महानता के साथ शांति मिले।
श्रीदेवी के साथ मॉम में काम कर चुकीं पाकिस्तानी कलाकार सजल अली ने अफ़सोस जताते हुए लिखा- सदमे में हूं और दुखी हूं। कितने ज़बर्दस्त कलाकार थे। श्रद्धांजलि इरफ़ान ख़ान।
हुमायमा मलिक ने इरफ़ान के निधन पर लिखा- कितनी दुखद ख़बर है। क्या कलाकार थे। मुझे नहीं लगता कि पूरे बॉलीवुड में उनकी जैसी किसी की स्क्रीन प्रेज़ेंस थी। यहां तक कि शाहरुख़ ख़ान भी उनके सामने नौसिखिए लगते थे। हुमायमा ने राजा नटवरलाल में फीमेल लीड रोल निभाया था।
Deeply disturbed to hear about the passing of Irrfan Khan. It feels like yesterday coming back from the sets of Hindi Medium. You taught me a lot as an actor and a mentor. Such a brilliant actor gone too soon. I'm at a loss for words.
RIP Raj 💔
Yours Only, Meeta 🌸#IrrfanKhan pic.twitter.com/FaDx1dznFA— Saba Qamar (@s_qamarzaman) April 29, 2020
RIP #IrrfanKhan. You were inspirational and unparalleled.— Ali Zafar (@AliZafarsays) April 29, 2020
You were and will always remain gold. Rest in greatness and peace. Ameen.
🤍 pic.twitter.com/NH9ztwQVdd— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) April 29, 2020
Shocked and sad.
What a brilliant actor he was!
Rest In Peace #IrrfanKhan pic.twitter.com/U6v4I3lt7V— Sajal Ali (@Iamsajalali) April 29, 2020
#RIPIrfan What a sad sad news it is.. 😔 what an actor he was , ..I don't think anyone in entire bollywood had the screen presence like him, even Shahrukh khan looked like an amateur in front of him,— HUMAIMA MALICK (@HumaimaMalick) April 29, 2020
आपको बता दें कि बीमारी की वजह से इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले वह अपने इलाज़ के लिए लंदन भी गए थे। उसके बाद उनके हालत में कुछ सुधार आया था। उन्होंने आखिरी फ़िल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग भी की। मंगलवार को एक बार फिर तबीयत ख़राब होने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं।