Move to Jagran APP

Irrfan Khan Death: दूरदर्शन ने अपने तरीके से दी इरफ़ान ख़ान को श्रद्धांजलि, प्रसारित किया गया 'श्रीकांत'

Irrfan Khan Death लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन ने इरफ़ान ख़ान को श्रद्धांजलि देते हुए श्रीकांत को री-टेलीकास्ट करने का फैसला किया।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 07:22 PM (IST)
Irrfan Khan Death: दूरदर्शन ने अपने तरीके से दी इरफ़ान ख़ान को श्रद्धांजलि, प्रसारित किया गया 'श्रीकांत'
Irrfan Khan Death: दूरदर्शन ने अपने तरीके से दी इरफ़ान ख़ान को श्रद्धांजलि, प्रसारित किया गया 'श्रीकांत'

 नई दिल्ली, जेएनएन। Irrfan Khan Death: 29 अप्रैल यानी बुधवार की बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लग गया। फ़िल्म जगत ने अपना एक चहेता एक्टर खो दिया। वर्सटाइल एक्टर इरफ़ान ख़ान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से बीमारी से लड़ने के बाद इरफ़ान अपनी कर्मभूमि मुंबई में सुपुर्द-ए-ख़ाक हो गए। वह चले गए, लेकिन उनकी फ़िल्में, उनकी अदाकारी हम सबके बीच में है। दूरदर्शन ने भी उन्हें अपने अंदाज से याद किया। 

loksabha election banner

लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन ने इरफ़ान ख़ान को श्रद्धांजलि देते हुए 'श्रीकांत' को री-टेलीकास्ट करने का फैसला किया। चैनल ने बताया इरफ़ान ख़ान स्टारर इस शो को 3.30 दोपहर को प्रसारित किया गया। यह शरत चंद्र चटर्जी के उपन्यास श्रीकांत पर बेस्ड है। इसके बारे में डीडी ने ट्वीट करके जानकारी दी। डीडी ने लिखा, 'शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के श्रीकांत में अपने पसंदीदा इरफ़ान ख़ान को देखिए। आज दोपहर 3.30 बजे।'

आपको बता दें कि श्रीकांत शो में इरफ़ान ख़ान के अलावा फारुख शेख, सुजाता मेहता, मृणाल कुलकर्णी लीड रोल में थे। 90 के दशक में इस शोज़ को खू़ब पसंद किया गया था। इरफ़ान फ़िल्मों का रुख करने से पहले टीवी में सक्रिय रहे। उन्होंने श्रीकांत के अलावा भारत एक खोज़, डर, स्पर्श, चाणक्य और चंद्रकांता में जबरदस्त एक्टिंग की। उन्होंने सलाम बॉम्बे के जरिए फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। इसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला। हिंदी  फ़िल्मों के अलावा उन्होंने कई सारी विदेशी फ़िल्में भी कीं। 

इरफ़ान ख़ान की आख़िरी फ़िल्म अंग्रेजी मीडियम रही।  इस फ़िल्म के दौरान भी वह बीमार थे। लॉकडाउन से ठीक पहले यह फ़िल्म रिलीज़ हुई। अपनी ख़राब सेहत की वजह से वह प्रमोशन में भी शामिल नहीं हुए। लॉकडाउन के बाद फ़िल्म को सिनेमाघरों से उतार लिया गया। इसके इसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ की गई। यह फ़िल्म लोगों को पसंद आई। इ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.