India's Most Wanted Teaser: खतरनाक आतंकी को पकड़ने का मिशन, अर्जुन कपूर लीड रोल में
Indias Most Wanted Teaser फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में अर्जुन कपूर की अहम भूमिका है। इस फिल्म का टीजर दर्शकों के सामने आ चुका है।
मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड Indias Most Wanted का टीजर जारी कर दिया गया हैl यह फिल्म भारत के सबसे खूंखार आतंकवादी को पकड़ने की कहानी पर आधारित हैl इस फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगेl गौरतलब है कि हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया थाl
फिल्म का टीजर देखने से पता चलता है कि भारत में 2007 से 2013 के बीच हुए धमाकों के प्रमुख आरोपी को बिना किसी हथियार के पकड़ने की कहानी को इस फिल्म में दर्शाया जाएगाl इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया हैl यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित हैl फिल्म का ट्रेलर भारत में हुए बम धमाकों की बात करते हुए शुरू होता है। इसमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा कहा गया श्लोक भी शामिल किया गया है। इसके अलावा फिल्म की कहानी को टीजर के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया हैl यह फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होगीl हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई हैl फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है। ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस की सच्ची कहानी है।
कौशिक रंगकर्मी रहे जिन्हें लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा, नबी अहमद शाकिर बना कर। कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बना और फिर मेजर। साल 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय ख़ुफ़िया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। उन्होंने बिना एक भी गोली चलाये कुख्यात आतंकी को पकड़वाया था l