Indian Idol Season 11: इंडियन आइडल के पहले दिन परफॉर्म करेंगे 10 कंटेस्टेंट, आज से शुरू हो रहा सिंगिंग रियलिटी शो
Indian Idol Season 11 Begins Today At 8PM सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 11वें सीज की शुरुआत आज रात 8 बजे से होने वाली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Indian Idol Season 11 Begins Today At 8PM : सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 11वें सीज की शुरुआत आज रात 8 बजे से होने वाली है। यह शो अपनी शुरुआत को लेकर खूब चर्चा में है। पहले दिन शो पर 7 कंटेस्टेंट परफॉर्म करते दिखाई देंगे। इस सीजन को हर बार की तरह ही नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे हैं।
सिंगिंग रियलिटी शो में सबसे मशहूर शो इंडियन आइडल के 11वें सीजन के आगाज की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मेकर्स ने पहले दिन परफॉर्म करने वाले कुछ कंटेस्टेंट की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन्हें दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। पिछला सीजन विभिन्न कारणों के चलते विवादों में रहा था।
इस बार एक देश एक आवाज की थीम पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गईं वीडियो क्ल्प्सि के तहत पहले दिन शो पर 7 कंटेस्टेंट अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले हैं। इन कंटेस्टेंट में रोहित राउत, अजमत हुसैन, राहुल खरे, जन्नबी दास, सनी, अदरिज घोष, अबोली, चेल्सी बेहुरा और दीपक मलिक परफॉर्म करेंगे।
पहले दिन कंटेस्टेंट सनी आफरीन आफरीन गाने को परफॉर्म करेंगे। वह बेहद गरीब फैमिली से बिलांग करते हैं और बूट पॉलिश करके घर चलाने में पिता की मदद करते हैं। जबकि संजय राउत दिल से रे गाने को गाने वाले हैं। इसी तरह राहुल खरे फिल्म धड़क के टाइटल सांग तो जन्नबी दास जाने तू या जाने पर परफॉर्म करने वाली हैं।
Aaj se shuru ho raha hai #IndianIdol #EkDeshEkAwaaz Sat-Sun raat 8 baje.@VishalDadlani @iAmNehaKakkar @The_AnuMalik pic.twitter.com/k8hGjHvsdF — Sony TV (@SonyTV) October 12, 2019
#RohitRaut jis bhi gaane ko gaate hain, usse apna bana dete hain. Inki power-packed performance aapko bhi rakh degi hairaan #IndianIdol mein - shuru ho raha hai aaj raat 8 baje #EkDeshEkAwaaz #6HoursToGo @iAmNehaKakkar @The_AnuMalik @VishalDadlani pic.twitter.com/t6QtlyDefQ — Sony TV (@SonyTV) October 12, 2019
शो के दौरान सभी परफॉर्मस की लाइफ और उनके संघर्ष की कहानी भी दिखाई जाएगी। यह सभी कंटेस्टेंट अलग अलग शहरों और परिवेश से सिंगिंग की दुनिया में नाम कमाने के इरादे से इंडियन आइडल में पहुंचे हैं। शनिवार और रविवार को यह शो रात 8 बजे प्रसारित होगा।
Witness a never seen before range of musical talent on #IndianIdol tonight at 8 pm. #EkDeshEkAwaaaz@VishalDadlani @iAmNehaKakkar @The_AnuMalik pic.twitter.com/LI1kXZH9Vy — Sony TV (@SonyTV) October 12, 2019
Ek funkaar kyun kar raha hai aaj gaane se inkaar? Dekhiye #IndianIdol aaj raat 8 baje. #EkDeshEkAwaaz@VishalDadlani @iAmNehaKakkar @The_AnuMalik pic.twitter.com/eIDbycnnIq — Sony TV (@SonyTV) October 12, 2019