Move to Jagran APP

Indian Idol 12 के फिनाले में फौजियों का सम्मान और 'फरमाइश सिर आंखों पर', देखें वीडियो

इंडियन आइडल 12 का 12 घंटे लंबा फिनाले चल रहा हैl इसमें यह सेगमेंट रखा गया हैl इसमें टॉप 6 कंटेस्टेंट पवनदीप राजन अरूणिता कांजीलाल मोहम्मद दानिश सायली कांबले निहाल तौरो और षणमुखा प्रिया जवानों के निवेदन पर फिनाले में गाना गाएंगीl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 03:31 PM (IST)
Indian Idol 12 के फिनाले में फौजियों का सम्मान और 'फरमाइश सिर आंखों पर', देखें वीडियो
इंडियन आइडल सीजन 12 के फिनाले पर शेरशाह फिल्म की टीम भी उपस्थित रही हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले चल रहा हैl इसमें एक सेगमेंट रखा गया है जो कि भारतीय सेना के फौजियों को समर्पित हैl यह विशेष सेगमेंट देश की रक्षा करने वाले जवानों को समर्पित हैl इंडियन आइडल 12 का 12 घंटे लंबा फिनाले चल रहा हैl इसमें यह सेगमेंट रखा गया हैl इसमें टॉप 6 कंटेस्टेंट पवनदीप राजन, अरूणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तौरो और षणमुखा प्रिया जवानों के निवेदन पर फिनाले में गाना गाएंगीl

loksabha election banner

यह सभी प्रतियोगियों के लिए गर्व का क्षण भी हैl सभी ने देश के वीर जवानों का आभार व्यक्त कियाl साथ ही उन्होंने देश के लिए बलिदान हुए सैनिकों को वंदन भी कियाl इंडियन आइडल सीजन 12 के फिनाले पर शेरशाह फिल्म की टीम भी उपस्थित रहीl इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शामिल है जो कि सभी प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ा रही हैl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by indianidols 12 (@indianidols12)

इस अवसर पर प्रतियोगियों ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के परिवारजनों से भी बात कीl इस फिनाले को आदित्य नारायण और जय भानूशाली होस्ट कर रहे हैंl वहीं अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और सोनू कक्कर प्रतियोगियों को जज कर रहे हैं। इंडियन आइडल 12 काफी लंबा चला हैl यह शो विवादों में भी रहा हैl दरअसल अनु मलिक की शो में वापसी को लेकर काफी विरोध किया गया थाl अनु मलिक पर मी टू का आरोप लगा हैl इसके चलते उन्हें शो से निकाल दिया गया था, हालांकि एक बार फिर उनकी वापसी हुई है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इंडियन आइडल का यह 12 वां सीजन हैl इसे काफी पसंद किया गया हैl इस शो को पहले नेहा कक्कड़ जज कर रही थीl हालांकि बाद में कोरोना के कारण इस शो को मुंबई से बाहर ले जाया गयाl जहां इस शो को जज करने से नेहा कक्कड़ ने मना कर दिया थाl इसके पीछे उनकी शादी भी एक कारण थीl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.