Move to Jagran APP

Indian Idol 11 Winner: पंजाब के सनी हिंदुस्तानी को मिला सुरों का ताज, पहले करते थे जूते पॉलिश करने का काम

Indian Idol 11 Winner पंजाब के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल 11 के विनर चुन लिए गए हैं और उन्हें एक ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये इनाम में दिए गए।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 09:14 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 09:25 AM (IST)
Indian Idol 11 Winner: पंजाब के सनी हिंदुस्तानी को मिला सुरों का ताज, पहले करते थे जूते पॉलिश करने का काम
Indian Idol 11 Winner: पंजाब के सनी हिंदुस्तानी को मिला सुरों का ताज, पहले करते थे जूते पॉलिश करने का काम

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगिग के फेमस शो इंडियन आइडल के सीजन 11 को लंबे सफर के बाद विनर बन गया है। इस सीजन के विनर रहे हैं पंजाब के भटिंडा के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी, जिन्होंने शो के शुरुआत से ही लगातार अपने सुरों से जज और लोगों का दिल जीता और यह खिताब अपने नाम किया है। सनी ने कई क्लासिकल गाने पर परफॉर्म किया और सुरों के इस युद्ध को जीत लिया।

loksabha election banner

सनी हिंदुस्तानी को इंडियन आइडल 11 के विनर की चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का इनाम दिया गया। पूरे शो की तरह फाइनल में सुरों की महारथियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें सनी सबसे आगे रहे। वहीं उनके बाद रोहित राउत और ओंकना मुखर्जी का स्थान रहा, जिन्हें भी पांच-पांच लाख रुपये का इनाम दिया गया। उसके बाद अद्रिज घोष और रिधम कल्याण चौथे और पांचवे स्थान पर रहे।

ग्रेंड फिनाले का ग्रेंड आयोजन किया गया, जिसमें लगातार संगीत की धारा बहती रही और दूसरे शो के कई प्रतिभागियों ने डांस भी किया। फिनाले में कंटेस्टेंट्स के साथ उनके घर वाले भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। साथ ही फिल्म शुभ मंगल सावधान एक्टर आयुष्मान खुराना भी शो में आए थे।

सनी आज सुरों के सरताज बन गए हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका संघर्ष काफी मुश्किल रहा है। 21 वर्षीय सनी इंडियन आइडल में भाग लेने से पहले तक बूट पॉलिश करते थे। लेकिन, उन्होंने अपनी आवाज से अपनी खास पहचान बनाई है। सनी के पिता नानक भी बूट पॉलिश ही करते थे। उनकी जम्मू में आई बाढ़ के दौरान मौत हो गई थी। वह वहां सैनिकों के बूट पॉलिश करने के लिए जाया करते थे। साथ ही उनके पिता भी खाने का इंतजाम करने के लिए गाना भी गाते थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.