Indian Idol 10 फेम अंकुश भारद्वाज ने शो 'इशारों इशारों में' के टाइटल ट्रेक को दी आवाज
शो में एक गूंगे-बेहरे लड़के योगी की प्रेम-कहानी दिखाई जाएगी जिसका चित्रण मुदित नायर कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 के फाइनलिस्ट अंकुश भारद्वाज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपनी आवाज को लेकर सुर्खियो में आ गए हैं। दरअसल अंकुश ने नए शो इशारों इशारों में के टाइटल ट्रेक को अपनी आवाज दी है।
सोनी टीवी चैनल के नए शो इशारों इशारों में के टाइटल टैक को अंकुश भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। अंकुश इंडियन आइडल 10 से लोकप्रिय हुए थे। शो में एक गूंगे-बेहरे लड़के योगी की प्रेम-कहानी दिखाई जाएगी जिसका चित्रण मुदित नायर कर रहे हैं। अंकुश शो के लिए गाने का अवसर पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया जब मैंने इशारों इशारों में का कांसेप्ट सुना तो मैं इसके शीर्षक गीत को गाने का अवसर पाकर बहुत खुश हो गया था। शो दर्शकों को एक अलग और अनोखी प्रेम कहानी लाने के अनूठे प्रयास को दर्शाता है। जिस तरह से योगी अपने जीवन को पूरी भावना के साथ और पूरे उत्साह के साथ जी रहा है, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मैं इस शो के लिए अपनी आवाज देने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूँ।
इशारों इशारों में शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे किया जाता है।