Move to Jagran APP

बॉलीवुड ने गांधी जी को किया याद, शाहरुख़ ने की एक छोटी सी आदत बदलने की अपील

बॉलीवुड कलाकारों ने गांधी जयंती के खास मौके पर गांधी जी के विचारों पर चलने का और स्वच्छता का संदेश दिया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 01:24 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 03:56 PM (IST)
बॉलीवुड ने गांधी जी को किया याद, शाहरुख़ ने की एक छोटी सी आदत बदलने की अपील
बॉलीवुड ने गांधी जी को किया याद, शाहरुख़ ने की एक छोटी सी आदत बदलने की अपील

मुंबई। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती है। महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर जहां विभिन्न आयोजन हो रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग गांधी जी को खूब याद कर रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड भी आगे है। बॉलीवुड कलाकार भी इस खास दिन महात्मा गांधी द्वारा किए गए कामों को याद करते हुए लिख रहे हैं। 

loksabha election banner

मेक इन इंडिया थीम पर बनी फिल्म सुई धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अहम भूमिका में है। यह फिल्म दर्शकों के सामने है और इसे पसंद किया जा रहा है। जैसा कि फिल्म का नाम है सुई धागा, तो इसकी कहानी में सुई और धागे की अहमियत को दर्शाया गया है। कहानी एक दर्जी की है जो सुई धागे के उपयोग से स्वराजगोर के प्रति काम करते हुए सफल होता है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार वरुण और अनुष्का ने ट्विटर पर गांधी जी को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो फिल्म सुई धागा से भी जुड़ा है। इस वीडियो में वरुण और अनुष्का कह रहे हैं कि, सादे कपड़े पे धागे बुने, एेसे दिया हमें सुई धागा। स्वदेशी का कर निर्माण असली मेक इन इंडिया बापू को सुई धागा का सलाम। और हर उस कारीगर को सलाम जिसके दम से है मेड इन इंडिया। 

शाहरुख़ खान ने भी एक ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वे इस वीडियो में रह रहे हैं कि, नमस्कार, अपने शहर के कचरे की समस्या सुलझाये। बस एक छोटी सी आदत बदल लें। घर के गीले और सूखे कूढ़े को अलग-अलग रखिए। इससे घर का 50 से 80 प्रसिशत कूढ़ा कटरे के पहाड़ में नहीं जाएगा। यानेे शहर से कूढ़े के पहाड़ होंगे खत्म। साफ शहर शुद्ध हवा। तो आइए मिलकर देश के लिए बदले एक छोटी सी आदत। क्योंकि देश हम से है और हम देश से। जय हिंद। यह वीडियो आवासीय और शहरीय कार्य मंत्रालय द्वारा बनवाया गया है। 

अत्याचार का जवाब अहिंसा से देने की अनूठी विचारधारा ने महात्मा गांधी को ना सिर्फ़ हिंदुस्तान बल्कि विश्व का नेता बना दिया था। साबरमती के इस संत का प्रभाव दशकों बाद भी क़ायम है। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: अनूप और जसलीन के रिश्ते में आई दरार, जसलीन की आंखों में आंसू

यह भी पढ़ें: सलमान नहीं भूले आमिर के साथ वो डांडिया रात, ‘खानदान’ को पसंद है हर फेस्टिवल सेलिब्रेशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.