नितारा ने मां ट्विंकल खन्ना का किया मेकओवर, वहीं मीरा राजपूत की बेटी मिशा बनी ब्यूटीशियन, देखें तस्वीरें
Priyanka Chopra enjoys parlour session with kids कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजिल्स में भतीजी स्काई कृष्णा से एक मेकओवर मिला था।
नई दिल्ली, जेएनएनl ट्विंकल खन्ना लॉकडाउन में अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैंl अब उन्होंने अपनी सात साल की बेटी नितारा के साथ मेकओवर की एक तस्वीर शेयर की है। वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटी मीशा से पार्लर सेशन करवाया हैं। अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने अपनी सात वर्षीय बेटी नितारा के साथ किए गए पार्लर सेशन की एक झलक शेयर की है।
नितारा को भी फ्रेम में आंशिक तौर से देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'नितारा ने मेरा एक अच्छा मेकओवर किया है। नम्रता सोनी देखो तुम्हें कुछ गंभीर प्रतियोगिता मिल रही है!' उनके प्रशंसक और दोस्त नितारा के कौशल से प्रभावित लग रहे थे। एक प्रशंसक ने लिखा, 'कम से कम यह एक फ्री मेकओवर हैं। रंग अक्सर सब कुछ चमका देते है।'
एक अन्य ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, 'हाहाहा, यह बेटी का आशीर्वाद हैं।' एक और टिप्पणी किया, 'सबसे अद्भुत मेकओवर।' मीरा राजपूत ने भी घर पर बेटी के साथ पार्लर सेशन का मजा लिया हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की तीन साल की बेटी मिशा ने एक ब्यूटीशियन की भूमिका निभाते हुए घर में मां के साथ एक पार्लर सेशन किया। मीशा उनके बालों में कंघी करती हुई नजर आ रही हैंl उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पार्लर की झलक शेयर की।
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजिल्स में भतीजी स्काई कृष्णा से एक मेकओवर मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपने मेकअप की तस्वीरें शेयर कीl प्रियंका ने कैमरे के लिए लिपस्टिक और आंखों के मेकअप के साथ पोज किया।
गौरतलब है कि बॉलीवुड के कलाकार अपना समय अपने घर पर क्रिएटिव काम कर बिता रहे हैंl इस मौके पर वह सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी शेयर करते हैंl प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ हैंl वह अपने मुंबई वाले घर को मिस भी कर रहीं हैंl