जब गाय को देख दूध दुहने लगे Taimur Ali Khan, देखें तस्वीरें
Taimur Ali Khan और Inaaya Khemu दोनों एक साथ बड़े हो रहे हैं और दोनों अब एक दूसरे को पहचानने भी लगे हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही हैंl इसमें नन्हें तैमूर अली खान को गाय दुहते हुए देखा जा सकता हैंl गौरतलब है कि यह गाय की मूर्ति है और असली गाय नहीं हैंl
तैमूर अली खान अपने परिवार के संग लंदन में घूमते नजर आ रहे हैंl तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैंl
अब तैमूर की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें तैमूर गाय की एक स्टेच्यू के पास हैं और खेल-खेल में उसे दुहते नजर आ रहे हैंl
इनमें से कुछ तस्वीरों को सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू शेयर कर रहे हैंl तैमूर की देखा-देखी कर सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया भी कर रही हैं और उनकी भी दूध दुहते हुए तस्वीरें सामने आई हैंl
तैमूर और इनाया की क्यूट बॉन्डिंग इससे पहले भी कई बार नजर आ चुकी हैl इन छुट्टियों में दोनों साथ में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैंl कुणाल कपूर ने एक फोटो साझा किया हैं इसमें दोनों एक दूसरे से गले मिलते और साथ चलते नजर आ रहे थेl
गौरतलब है कि तैमूर की मां करीना उन्हें अक्सर पिता सैफ अली खान के पास छोड़कर भारत डांस रियलिटी शो करने आती रहती हैl
तैमूर और इनाया दोनों एक साथ बड़े हो रहे हैं और दोनों अब एक दूसरे को पहचानने भी लगे हैंl करीना कपूर और सोहा अली खान ने इन दोनों बच्चों को जन्म देने के बाद अब दोबारा काम करना भी शुरू कर दिया हैंl