Taimur Ali Khan Birthday: करीना-सैफ ने ऐसे सेलिब्रेट किया तैमूर का बर्थडे, एक्ट्रेस ने किया एक बिग अनाउंसमेंट
करीना कपूर ख़ा और सैफ अली ख़ान के लाडले बेटे तैमूर अली ख़ान 20 दिसंबर को चार साल के हो गए हैं। तैमूर ने कल अपना चौथा बर्थडे बड़ी ही सादगी के साथ सेलिब्रेट किया। तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ा और सैफ अली ख़ान के लाडले बेटे तैमूर अली ख़ान 20 दिसंबर को चार साल के हो गए हैं। तैमूर ने कल अपना चौथा बर्थडे बड़ी ही सादगी के साथ सेलिब्रेट किया। तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में तैमूर अपना पापा सैफ और मम्मी करीना कपूर के साथ चॉकलेट केक कटते नज़र आ रहे हैं। एक फोटो में दिख रहा है करीना, तैमूर का हाथ पकड़कर उनसे केक कट करवा रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो मैं सैफ के साथ पोज़ देते हुए बेटे को केक खिलाती दिख रही हैं।
इसके अलावा तैमूर के बर्थडे पर करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में शेयर किया है जिसमें तैमूर खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में तैमूर गाय को चारा खिलाते दिख रहे हैं, बकरियों के साथ खेलते दिख रहे हैं, पेटिंग करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा बच्चा, मुझे ये देखकर खुशी है कि चार साल की उम्र में तुममे उन चीज़ों के लिए वह दृढ़ संकल्प, समपर्ण और फोकस है, जो तुम करना चाहते हो। ऊपरवाल आपकी रक्षा करे मेरे बेटे। लेकिन इस रास्ते में, बर्फ को चखना, फूलों को तोड़ना, ऊपर-नीचे कूदना. पेड़ों पर चढ़ना और अपना सारा केक खाना मत भूलना’।
तैमूर के जन्मदिन पर करीना ने ख़ुद से जुड़ा भी एक बिग अनाउंसमेंट किया है। करीना ने अपनी पहली किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' को रिलीज़ कर दिया है। इसकी जानकारी भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ही दी है। इस किताब के जरिए करीना प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले अनुभवों को सबके साथ शेयर करेंगी। एक्ट्रेस ने बुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है इसकी डिलिवरी जल्द शुरू की जाएगी।
आपको बता दें कि तैमूर अली ख़ान जल्द ही बड़े भाई बनने वाले हैं। करीना कपूर दोबार प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो अपने काम में काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है।