Children's Day 2019: ऋषि कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर, अनिल कपूर और बोनी कपूर के साथ कर रहे हैं पार्टी
हाल ही में ऋषि कपूर ने बाल दिवस के इस मौके पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ अनिल कपूर और बोनी कपूर का भी बचपना देखने मिल रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आज बाल दिवस के मौके पर पूरे सोशल मीडिया में सेलेब्स के बच्चों और उनके बचपन की तस्वीरों की बाढ़ सी आ गई है। इस मौके में कुछ दिग्गज अभिनेता ऐसे भी हैं जिन्होंने आज अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा ऋषि कपूर की रही है क्योंकि उनकी तस्वीर में बोनी कपूर और अनिल कपूर का भी बचपन नज़र आ रहा है।
हाल ही में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई है। इस बचपन की तस्वीर को शेयर करते हुए ऋषि लिखते हैं, असली कोकोकोला एड, बोना कपूर , आदित्य कपूर, ऋषि कपूर, टूटू शर्मा और ये क्यूट अनिल कपूर, फोटो क्रेडिट खालिद मोहम्मद।
Original “Coca Cola” advertisement. Boney Kapoor,Aditya Kapoor, Rishi Kapoor,Tutu Sharma and that cute brat Anil Kapoor( photo courtesy Khalid Mohammed) pic.twitter.com/RXIEUxCAlp— Rishi Kapoor (@chintskap) November 13, 2019
इस तस्वीर में छोटे क्यूट ऋषि कपूर हाथ में कोकोकोला की बोतल लिए किसी को अपनी गोदी में बैठाए हुए हैं। इस तस्वीर में अऩिल कपूर के बचपने की तस्वीर देखने लायक है। अपनी बचपन की तस्वीर में अनिल बड़ी मासूमियत से कोकोकोला की बोतल थामे हुए कैमरे की तरफ पोज़ कर रहे हैं। तस्वीर में संजीव कपूर और बोनी कपूर भी हैं। ऋषि कपूर द्वारा शेयर की गई इस खूबसूरत बचपन की तस्वीर को देख उनके सोशल मीडिया में लोगों की नज़रें टिक गई हैं। कई फैंस इन दिग्गज एक्टर्स की तस्वीरें देखकर उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।
Another generation with Coca Cola! pic.twitter.com/WOGPLgEfl7— Rishi Kapoor (@chintskap) November 14, 2019
एक्टर ऋषि कपूर कई दिनों से लंदन में अपना इलाज करवा रहे थे जिसके कारण उन्होंने अपनी फिल्मों से भी ब्रेक ले लिया था। बीते महीने ऋषि कपूर अपना इलाज़ पूरा करवाने के बाद मुंबई लौट आए हैं। उनकी घर वापसी के बाद कई सारे स्टार्स भी उनका हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे थे।
ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जिसके चलते वो हमेशा से ही अपनी राय और तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।