रिद्धिमा कपूर को जमकर सता रही हैं स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर की याद, अब शेयर की यह तस्वीर
Riddhima Kapoor mourns death of father late Rishi Kapoor ऋषि कपूर के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड गमगीन थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl रिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम पर स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर से जुड़ीकई यादगार पलों को शेयर कर रही हैं और आज उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की हैl इसमें ऋषि कपूए को नानाजी के रोल में देखा जा सकता हैं। ऋषि कपूर अपने जन्मदिन की पार्टी में रिद्धिमा की बेटी समारा के साथ कुछ यादगार पल बिता रहे है। इस तस्वीर को पहले नीतू कपूर ने भी शेयर की थीl जब 4 सितंबर को ऋषि कपूर का जन्मदिन था।
ऋषि कपूर के निधन के 13 वें दिन ऋषि कपूर की 'तेरहवी' पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थेl जबकि इस अवसर पर श्वेता बच्चन नंदा, रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया के कारण दम तोड़ दिया। उन्हें 2018 में कैंसर का पता चला था और इलाज के लिए वे अमेरिका भी गए थे। ऋषि और नीतू सितंबर 2019 में भारत लौट आए और दिग्गज अभिनेता ने जल्द ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।
इस वर्ष की शुरुआत में वह दिल्ली में 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग कर रहे थे। जबकि अधिकांश फिल्म को पूरा कर चुके है, लेकिन निर्माताओं की योजना है कि सीजीआई का उपयोग कर लॉकडाउन के बाद बची हुई फिल्म को पूरा कर लिया जाए।
ऋषि कपूर के निधन के समय रिद्धिमा दिल्ली में थीं और वह कार से मुंबई पहुंची थींl वह ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले पाई थीं लेकिन वह उनकी तेरहवी में पहुंचने में सफल रहींl ऋषि कपूर ने कई फिल्मों में काम कियाl इसके अलावा वह कई मौके पर सोशल मीडिया पर भी अपनी राय खुलकर रखते थेl अब उनके परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैंl ऋषि कपूर के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड गमगीन थाl