Rhea Chakraborty Gym : जिस जिम में सुशांत सिंह राजपूत के साथ वर्कआउट करती थीं रिया चक्रवर्ती, फिर वहीं हुईं स्पॉट
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की लाइफ अब धीरे-धीरे फिर नॉर्मल होती जा रही है। एक्ट्रेस को अब धीरे-धीरे अपनी रुटीन लाइफ फॉलो करते देखा जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस को एक जिम से निकलते हुए स्पॉट किया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की लाइफ अब धीरे-धीरे फिर से नॉर्मल होती जा रही है। एक्ट्रेस को पिछले कुछ दिनों से अपनी रुटीन लाइफ फॉलो करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस को एक जिम से निकलते हुए स्पॉट किया गया, इस दौरान उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी एक्ट्रेस के साथ थे। खबरों की मानें को जिस जिम से निकलते हुए रिया को स्पॉट किया वहां को अक्सर अपने दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ वर्कआउट करने जाया करती थीं।
रिया और उनके भाई की कुछ फोटोज़ और एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों जिम से बाहर निकलते देखा जा सकता है। दोनों की फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं रिया और शौविक का जो वीडियो सामने आया है उसमें दोनों को जिम से निकलते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों साथ में जिम से निकलते हैं, लेकिन पहले शौविक आगे आते हैं और पैपराजी को थम्सअप दिखाते हैं। इसके बाद रिया आती हैं, लेकिन वो पैपराजी से कोई बात नहीं करतीं और एक्सक्यूज मी बोलकर अपनी कार में बैठ जाती हैं। इसके बाद दोनों वहां से चले जाते हैं। इस दौरान रिया ने ब्लैक कलर की ट्रेक पैंट और पिंक कलर की टीशर्ट पहन रखी थी।
आपको बता दें रिया चक्रवर्ती पिछले कई महीनों से जबरदस्त चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने निधन के बाद रिया सभी के निशाने पर आ गई थीं। सोशल मीडिया पर तो उन्हें महीनों तक ट्रोल किया ही गया था, इसके अलावा सुशांत के केस की मुख्य आरोपी माने जाने पर उन्हें करीब एक महीने जेल में भी रहना पड़ा था। एनसीबी ने सुशांत के केस में ड्रग्स एंगल की जांच करने के दौरान रिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद रिया करीब एक महीने जेल में रही थीं। रिया के भाई शौविक भी सुशांत के केस के सिलसिले में ही एक महीने जेल की हवा काट चुके हैं।