Ranveer Singh Childhood Pics: रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की फोटो, जमकर हो रही हैं वायरल
Ranveer Singh Childhood Pics रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की एक अनोखी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में छोटे रणवीर को नीले रंग की टी-शर्ट और एक डेनिम पहने देखा जा सकता है। रणवीर को कैमरे के लिए स्टाइलिश पोज देते हुए देखा जा सकता है।
ऐसा लगता है कि वह एक अभिनेता बनने के लिए जन्में है। इस बीच रणवीर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर आश्चर्यजनक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक सफेद टी-शर्ट पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थी और उनके प्रशंसकों ने इसे भी हाथों-हाथ लिया था। फोटो को शेयर कर रणवीर ने लिखा, 'सख्त लौंडा', उनके प्रशंसकों को यह तस्वीर बहुत पसंद आई थीं। रणवीर फिलहाल लॉकडाउन के कारण घर पर हैं। वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ थे और दोनों ने अपने खाली समय का ज्यादा फायदा उठाया।
11 सितंबर को दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा के लिए रवाना हुईl इस मौके पर उनके साथ सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे को भी देखा गया। दूसरी ओर रणवीर की '83' अप्रैल 2020 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा, रणवीर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी एक विशेष भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनके पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त’ भी हैl इसमें करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी सोशल मीडिया पर बहुत फेमस हैl दोनों अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में रहते हैंl दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया हैंl