Photos: Happiness Begins टूर में फिर दिखी Priyanka Chopra की जेठानियों संग बांडिंग...
Priyanka Chopra Special Bonding कुछ दिनों पहले इनके मियामी में छुट्टियां मनाने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। परिवार के सभी सदस्यों को मस्ती करते हुए देखा गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी ससुराल में जेठानियों (J Sisters) के साथ कमाल की बांडिंग शेयर करती हैं। सोफी टर्नर (Sophie Turner) और डैनियल जोनस (Danielle Jonas) के साथ आयी नई तस्वीरों में इस बांडिंग को साफ़ देखा जा सकता है। मौक़ा था जोनस ब्रदर्स के हैप्पीनेस बिगिंस टूर (Happiness Begins Tour) का, जो मियामी (Miami) में हुआ।
इन तस्वीरों को प्रिंयका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिनमें वो पूरे परिवार के साथ नज़र आ रही हैं। नीचे दी गयी तस्वीर में प्रियंका अपनी दोनों जेठानियां, जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर और केविन जोनस की पत्नी डैनियल जोनस के साथ हैं। वहीं, केविन और डैनियल की बेटियां एलेना और वेलेंटिना जोनस भी अपनी मांओं और चाची के साथ नज़र आ रही हैं। गुब्बारों से सजी बैकग्राउंड पर जे सिस्टर्स लिखा हुआ देखा जा सकता है।
The #jsisters for life #alenajonas #valentinajonas @sophiet @daniellejonas
इस तस्वीर में प्रियंका और निक जोनस की पूरी फैमिली है। निक जोन, जो जोनस, केविन जोनस, पापा जोनस, मामा जोनस, प्रियंका की मॉम डॉ. मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के अलावा बैंड का पूरा स्टाफ दिखायी दे रहा है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है- Happiness Begins sold out tour. आप लोगों पर गर्व है।
तीसरी फोटो में प्रियंका, सोफी और डैनियल के साथ हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी दोनों जेठानियों के साथ हैप्पीनेस टूर पर हैं। कुछ दिनों पहले इनके मियामी में छुट्टियां मनाने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। परिवार के सभी सदस्यों को मस्ती करते हुए देखा गया था। हालांकि यहीं की एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा स्मोकिंग करते हुए नज़र आयी थीं, जिसको लेकर सोशल मीडिया में उनकी काफ़ी ट्रोलिंग हुई थी।
अगर प्रियंका के फ़िल्मी करियर की बात करें तो बॉलीवुड में वो स्काय इज़ पिंक फ़िल्म से वापसी करेंगी। शोनाली बोस निर्देशित इस फ़िल्म में फ़रहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम साथ हैं। फ़िल्म फ़िलहाल इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स में ट्रैवल कर रही है। उसके बाद भारत में रिलीज़ की जाएगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप