अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की ग्लैमरस फोटो हुई वायरल, देखें तस्वीरें
Malaika Arora viral pics मलाइका अरोड़ा अपनी परफेक्ट टोंड बॉडी के लिए कड़ी मेहनत करती है और जिम में जमकर पसीना बहाती हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किये हैl इसमें वह थाई-हाई स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैंl इसमें वह बहुत ग्लैमरस लग रही हैंl कभी-कभी हमें आश्चर्य होता है कि वह इसे इतनी सहजता से कैसे कर लेती है। मलाइका अरोड़ा अपनी परफेक्ट टोंड बॉडी के लिए कड़ी मेहनत करती है और जिम में जमकर पसीना बहाती हैंl
हम अब बात करते हैं मलाइका अरोड़ा के वार्डरोब कलेक्शन की। मलाइका अरोड़ा हाल ही में थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आई। इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटो में आप उन्हें पूरी तरह से टोंड लेग्स को फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैंl
इसमें उन्होंने गोल्डन गाउन पहन रखा हैं। कुछ समय पहले, मलाइका ने खुद की कुछ तस्वीरें शेयर कीं थी, जहां वह मेनका हरीसिंघानी की डिजाइन की हुई ड्रेस को पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने जो ड्रेस पहनी है, वह उनकी टोंड बॉडी पर फिट हो रहा है और इसलिए यह उन पर और अच्छा लग रहा है।
मलाइका अरोड़ा ने एक तरफ अपने खूबसूरत बालों को संवारते हुए न्यूनतम मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। फैशन समीक्षकों को भी मलाइका का गोल्डन लुक पसंद आया होगा। अपने फैशन और जिम के लुक के कारण वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैl मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक रिश्ते में हैं। यह जोड़ी अक्सर अपने पिक्चर्स और सोशल मीडिया पीडीए के कारण समाचार में बनी रहती है।
वह सोशल मीडिया पर अपनी इंस्टाग्राम तस्वीरों के लिए भी फेमस हैl मलाइका अरोड़ा से जब अर्जुन कपूर के साथ शादी करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शादी के बारे में वह अभी नहीं सोच रहे हैं। मलाइका अरोड़ा इसके पहले अरबाज खान की पत्नी थी लेकिन बाद में उनका डिवोर्स हो गयाl