IN PICS: भाई के संगीत समारोह में बेटी संग जमकर थिरकीं करिश्मा कपूर, देखिए मेहमानों की तस्वीरें
Armaan Jain Anissa Malhotra Sangeet PHOTOS अरमान और फैशन ब्लॉगर अनीषा मल्होत्रा की पिछले साल इंगेजमेंट हुई थी। करिश्मा कपूर ने संगीत समारोह की तस्वीरों को शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कपूर खानदार में शादी की शहनाई बजने वाली है। रणबीर, करिश्मा और करीना कपूर के कज़िन अरमान जैन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले होने वाली रस्म और रिवाज़ का सिलसिला शुरू हो चुका है। विवाह पूर्व समारोह की शुरुआत पहली फरवरी को मेहंदी सेरेमनी से हुई। 2 फरवरी को संगीत समारोह हुआ, जिसमें कपूर परिवार के सदस्यों ने जमकर मस्ती की।
अरमान और फैशन ब्लॉगर अनीषा मल्होत्रा की पिछले साल इंगेजमेंट हुई थी। करिश्मा कपूर ने संगीत समारोह की तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीर में करिश्मा कपूर को दोनों कज़िन आदर और अरमान जैन, अनीषा और करिश्मा की बेटी समायरा के साथ थिकरते देखा जा सकता है। अरमान ने इस मौक़े के लिए हल्के गुलाबी रंग के सादा कुर्ता चुना तो अनीषा ने पीले रंग का मिरर वर्क वाला लहंगा पहना।
कबीर सिंह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी संगीत सेरेमनी में शामिल हुईं। कियारा ने अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। अब ईद पर रिलीज़ हो रही अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी बॉम्ब में भी वो फीमेल लीड रोल में दिखेंगी।
करिश्मा संगीत समारोह में शामिल होने अपनी मॉम बबीता कपूर के साथ पहुंची थीं। अरमान ने लेकर हम दीवाना दिल फ़िल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू किया था। उनके डेब्यू को सपोर्ट करने के लिए पूरा कपूर खानदान प्रमोशन में उमड़ पड़ा था। हालांकि फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली। इसके बाद अरमान कभी किसी फ़िल्म में नज़र नहीं आये।
अरमान राज कपूर की बेटी रीमा जैन और कारोबारी मनोज जैन के बेटे हैं। अरमान के छोटे भाई आदर ने हबीब फैजल की फ़िल्म क़ैदी बैंड से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फ़िल्म नहीं चली थी। आदर, एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं।
संगीत सेरेमनी में उद्योगपति अनिल अम्बानी और पत्नी टीना अम्बानी भी शामिल हुए। दोनों पारम्पिक परिधानों में सजे-धजे नज़र आये।
अरमान के बाद कपूर खानदान में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। ये दोनों ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे हैं। (Photo- Yogen Shah)