कल्कि केकला ने पिंक बिकनी में शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें, हुई वायरल
Kalki Koechlin glamours pics फिल्म देव डी की एक्ट्रेस कल्कि केकला पहली बार मां बनने वाली हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस कल्कि केकला अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईl कल्कि केकला ने अपने प्रेगनेंसी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। फिल्म गली बॉय में नजर आने वाली कल्कि अपने बेबी बंप की पिंक बिकनी पहने हुए कुछ ग्लैरमस तस्वीरें शेयर कीl कल्कि की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैंl कल्कि कोचलिन ने ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा, मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ, शैतान, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया हैl
फिल्म देव डी की एक्ट्रेस कल्कि केकला पहली बार मां बनने वाली हैl वह बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे को जन्म देने वाली है। एक्ट्रेस कल्कि 9 महीने की प्रेगनेंट हैंl 35 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में गुलाबी बिकनी में एक हॉट फोटोशूट किया है और वह बहुत ग्लैमरस नजर आ रही है।
कल्कि केकला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बंप की पिंक बिकिनी पहने कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कल्कि की ये हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। फैंस और फॉलोअर्स इसे पसंद कर रहे हैं। कल्कि 2020 और पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए क्लाउड 9 पर है। कल्कि के लिए 2020 खुशियों की सौगात लेकर आएगा क्योंकि वह अपने नवजात शिशु को जन्म देंगी। जल्द ही मां बनने वाली कल्कि केकला ने गली बॉय में एक शानदार भूमिका निभाई थी, जो ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी।
कल्कि केकला ने पहले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से शादी की थीl हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया थाl कल्कि और अनुराग के बीच इसके चलते कुछ समय तक बातचीत भी बंद थीl फिल्म एक्ट्रेस कल्कि केकला बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैl वह कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुकी हैंl कल्कि केकला की फ़िल्में लीग से हटकर होती है और वह अलग तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती हैंl