जान्हवी कपूर ने जिम में जमकर बहाया पसीना, दिखाए अपने टोंड एब्स
Janhvi Kapoor Viral Pics जान्हवी कपूर ने हाल ही में फिल्म दोस्ताना 2 का पंजाब शेड्यूल कार्तिक आर्यन और लक्ष्मण के साथ पूरा किया है।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने आज जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसमें जान्हवी कपूर ने नीले रंग के जिम शॉर्ट्स और एक काले रंग की ब्रालेट पहने हैl वह जिम में वर्कआउट कर रही हैं और उनके टोंड एब्स दिख रहे है। जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में एंट्री करने के पहले से ही जान्हवी कपूर की एक फैन-फॉलोइंग थीं।
वह अक्सर अपनी मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर के साथ स्पॉट की जाती थीं। जान्हवी कपूर को अक्सर जिम या पिलाटे क्लास के बाहर पपराज़ी द्वारा स्पॉट किया जाता है। जान्हवी कभी भी अपने वर्कआउट से नहीं चूकती हैं और एक सख्त फिटनेस रिजीम फॉलो करती हैं।
आज जान्हवी कपूर ने जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं। जान्हवी ने तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करना पसंद करती हैं।
Wearing the Nykaa Strobe & Glow highlighter in Gold Mine ✨ this Diwali ❤️
हाल ही में उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक तस्वीर भी शेयर की थीं कि वह रात के खाने में क्या खा रही हैं। काम के मोर्चे पर जान्हवी कपूर ने हाल ही में फिल्म दोस्ताना 2 का पंजाब शेड्यूल कार्तिक आर्यन और लक्ष्मण के साथ पूरा किया है। दोस्ताना 2 जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म दोस्ताना का सीक्वल है।
जान्हवी रूही अफज़ा में राजकुमार राव के साथ और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में भी नजर आएंगीl यह फिल्म गुंजन सक्सेना के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी हैं। वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी। जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी बहन ख़ुशी कपूर के साथ भी स्पॉट की गई थींl