Good Luck Jerry के सेट पर मना एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का जन्मदिन, तस्वीरें हुई वायरल
जान्हवी कपूर जल्द फिल्म रुही में नजर आएंगीl यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म हैl इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा की अहम भूमिका हैl यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने वाली हैl इसके अलावा वह फिल्म गुडलक जेरी में भी नजर आएंगीl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर का 6 मार्च को जन्मदिन थाl वह 24 वर्ष की हो गई हैl अब रविवार को गुड लक जेरी के सेट पर फिल्म के कास्ट और क्रू ने उनका जन्मदिन मनाया हैl इस मौके पर गुब्बारे, केक और मोमबत्ती देखी जा सकती हैl केक उनके नाम के अक्षरों से बना हुआ है और पीछे लोग काफी खुश नजर आ रहे हैंl
जान्हवी कपूर ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैl एक फोटो में जान्हवी कपूर कई सारे केक के आगे खड़ी है और उनपर उनका नाम लिखा हुआ हैl वहीं अन्य तस्वीरों में वह टीम के साथ फोटो खिंचाती नजर आ रही हैl जान्हवी कपूर ने सफेद कलर का स्वेटशर्ट और पैंट पहन रखी हैंl जान्हवी कपूर इसमें बहुत खूबसूरत लग रही हैl जान्हवी कपूर की मुस्कान देखने लायक हैl
जान्हवी कपूर जल्द फिल्म रुही में नजर आएंगीl यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म हैl इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा की अहम भूमिका हैl यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने वाली हैl इसके अलावा वह फिल्म गुडलक जेरी में भी नजर आएंगीl वह करण जौहर की फिल्म तख्त और दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगीl दोस्ताना टू में उनके अलावा कार्तिक आर्यन और लक्ष्य की अहम भूमिका होगी।
हाल ही में अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला ने सौतेली बहन जान्हवी कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन और अंशुला ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने मैसेज पोस्ट किए। अर्जुन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं @janhvikapoor.. मैं ज्यादा वादा नहीं कर सकता सिवाय कि इस तस्वीर की तरह आपके समर्थन में मेरा हाथ हमेशा आप जहां जाते हैं, वहां होगाl' जान्हवी कपूर की फिल्में काफी पसंद की जाती हैl इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैंl जान्हवी कपूर अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैंl जोकि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैंl