Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2019: पहला करवा चौथ मनाएंगी ईशा अम्बानी और श्लोका मेहता, बॉलीवुड में भी त्योहार की धूम

Karwa Chauth 2019 अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने सामूहिक करवा चौथ का आयोजन किया। शिल्पा शेट्टी ने इस मौक़े का एक वीडियो शेयर किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:59 PM (IST)
Karwa Chauth 2019: पहला करवा चौथ मनाएंगी ईशा अम्बानी और श्लोका मेहता, बॉलीवुड में भी त्योहार की धूम
Karwa Chauth 2019: पहला करवा चौथ मनाएंगी ईशा अम्बानी और श्लोका मेहता, बॉलीवुड में भी त्योहार की धूम

नई दिल्ली, जेएनएन। इस बार तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ऐसे हैं, जो पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगे। इनमें प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ भी शामिल हैं। इन सेलेब्स के साथ अम्बानी परिवार में भी करवा चौथ के त्योहार की धूम है, क्योंकि इस बार मुकेश अम्बानी और ईशा अम्बानी की बेटी और बहू पहली बार इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगी।

loksabha election banner

मुकेश और नीता की बेटी ईशा की शादी पिछले साल दिसम्बर में आनंद पीरामल के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी। आनंद पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के अलावा दुनियाभर से राजनीति और बिज़नेस की दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। ईशा की शादी में बच्चन परिवार से लेकर, शाह रुख़ ख़ान, आमिर ख़ान ही नहीं अपनी बेटियों संग बोनी कपूर और अनिल कपूर भी शामिल हुए थे।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने भी इस शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज़ करवाई। इन दोनों जोड़ों की ही शादी 2018 में हुई थी। वहीं, ईशा के बाद इसी साल मार्च में बेटे आकाश अम्बानी की शादी श्लोका मेहता से हुई। शादी के फंक्शन कई दिन तक चले थे। 10 मार्च को मंगल पाठ का आयोजन किया गया था।11 मार्च को भव्य रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन में गीत-संगीत और मनोरंजन के कई कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। वृंदावन की विश्व विख्यात रास लीला पर आधारित एक डांस परफ़ॉर्मेंस भी आयोजित की गयी थी। 

उधर, बॉलीवुड में भी करवा चौथ व्रत की धूम जारी रही। रवीना टंडन ने भी करवा चौथ की तैयारी की एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा उपवास की सारी तैयारी हो चुकी है। मेरे लिए सबसे पवित्र प्रार्थना जीवित लोगों के लिए है, जो मेरे माता-पिता, मेरे पति और मेरा परिवार है। ये लोग मेरे रोज़मर्रा की ज़िंदगी को अपने प्यार और ख़ुशी से अमीर बनाते हैं। 

नीलम कोठारी ने करवा चौथ की बधाई सभी फैंस और फॉलोअर्स को दी है।

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने सामूहिक करवा चौथ का आयोजन किया। शिल्पा शेट्टी ने इस मौक़े का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें व्रत खोलने की तमाम तैयारियों को देखा जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.