जान्हवी कपूर ने दिखाया अपना 'देसी गर्ल' अंदाज, ग्लैमरस साड़ी में आईं नजर, देखें तस्वीरें
Janhvi Kapoor In Manish Malhotra Designed Saree जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा इशान खट्टर की अहम भूमिका थींl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहने कई तस्वीरें शेयर की हैंl इसमें जान्हवी कपूर बहुत ही ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैंl जान्हवी कपूर ने कुल 4 फोटो शेयर किया हैंl इसके अलावा उन्होंने इसपर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मैं अभी भी जेट लेग से जूझ रही हूंl 22 साल की जान्हवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई एक लैवेंडर स्वारोवस्की क्रिस्टल सीक्विन साड़ी पहनी हुई थी।
इस मौके पर उन्होंने बहुत ही कम ज्वैलरी और मेकअप किया हुआ थाl उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। जान्हवी अपने पिलाटे क्लासेस को लेकर भी गंभीर हैं और उनके शानदार एब्स उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम हैं, जो वह अपने दैनिक कसरत में लगाती हैं।
जान्हवी कपूर को दुनिया भर में प्रशंसकों द्वारा प्यार किया जाता हैl एक इंटरव्यू में इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया, 'मैंने एक बार इस कही पढ़ा था कि 'जीवन में हम जो कुछ भी करते हैं वह थोड़ा और अधिक प्यार करने का एक तरीका है। इसलिए हम जीवन में जो कुछ भी करते हैं, प्यार के लिए करते हैं और मैं लोगों का प्यार पाने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी।'
हर बार फैशनेबल लुक में नजर आने वाली जान्हवी कपूर ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म के मोर्चे पर जान्हवी कई फिल्मों में काम कार रहीं हैं, जिनमें ज़ोया अख्तर की 'घोस्ट स्टोरीज़', शरण शर्मा की 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', हार्दिक मेहता की 'रूही अफज़ा' और कोलिन डी की 'दोस्ताना 2' शामिल हैं। जान्हवी कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रही श्रीदेवी और फिल्म प्रोडूसर बोनी कपूर की बेटी हैl
उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर की अहम भूमिका थींl इस फिल्म को सभी ने सराहा थाl