Inside Pics: अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ ऐसे मनाई दिवाली, सामने आयीं 'जलसा' के अंदर की तस्वीरें
Big B Jalsa Inside Pics अब अमिताभ बच्चन ने जलसा के अंदर की तस्वीरें ख़ुद शेयर की हैं जिनमें वो अपने परिवार के साथ दिवाली पूजा करते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 27 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। घरों को सजाकर लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की गयी। दीयों की लड़ियों ने रोशनी की अनुपम छटा बिखेरी। बॉलीवुड में भी दिवाली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चन परिवार में इस बार त्योहार की अलग ही रौनक देखी गयी। बच्चन फैमिली ने दो साल बाद मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपने बंगले जलसा में पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज़ शामिल हुए। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में छायी हुई हैं।
अब अमिताभ बच्चन ने जलसा के अंदर की तस्वीरें ख़ुद शेयर की हैं, जिनमें वो अपने परिवार के साथ दिवाली पूजा करते दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में अमिताभ आरती कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जया बच्चन को आरती करते हुए देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या आरती की तैयारी करते हुए दिख रहे हैं। अमिताभ ने इन तस्वीरों के साथ लिखा- दीपावली के इस पावन दिन और सप्ताह में, हमारे घर जलसा से प्यार और प्रार्थनाएं। शांति और समृद्धि के लिए।
T 3531 - On this auspicious day and week of Deepawali .. love and affection from our abode JALSA .. and prayers for fulfilment , peace and prosperity ..🙏🍀
सुख शांति समृद्धि , सदा 💕 pic.twitter.com/YdWaLdWM8h— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 28, 2019
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने तीन तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में जलसा के बाहर की दीवार दिखायी गयी है, जिस पर चित्रकारी की गयी है। दूसरी और तीसरी तस्वीर में पूजाघर की सजावट नज़र आ रही है।
T 3532 - On the auspicious festive week our love and prayers to all ..
इस शुभ अवसर पे हमारी शुभकामनाएँ 🙏💕 pic.twitter.com/DcH2RaowNe— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 29, 2019
बता दें कि बच्चन परिवार ने दो साल बाद दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। 2017 में बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की मृत्यु और 2018 में बेटी श्वेता नंदा बच्चन के ससुर की मृत्यु होने की वजह से बच्चन परिवार ने दिवाली तो मनाई थी, मगर पार्टी का आयोजन नहीं किया था। इस बार अमिताभ ख़ुद भी दिवाली से पहले अस्पताल में रहकर आये थे। हालांकि वो रुटीन चेकअप के लिए ही गये थे। बच्चन परिवार की दिवाली पार्टी में पहुंचने वाले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की 50 तस्वीरें देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें-
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, परिवार समेत शामिल हुए सेलेब्स