Move to Jagran APP

Dabangg 3 Screening PHOTOS: सलमान ख़ान के बुलावे पर पहुंचीं संगीता बिजलानी, जॉर्जिया और यूलिया

Dabangg 3 Screening PHOTOS दबंग 3 का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है जिन्होंने सलमान ख़ान की फ़िल्म वांटेड से हिंदी सिनेमा में बतौर डायेक्टर डेब्यू किया था। प्रभु सलमान की अगली फ़िल्म राधे का निर्देशन भी कर रहे हैं जो ईद पर रिलीज़ होने वाली है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 07:45 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 02:38 PM (IST)
Dabangg 3 Screening PHOTOS: सलमान ख़ान के बुलावे पर पहुंचीं संगीता बिजलानी, जॉर्जिया और यूलिया
Dabangg 3 Screening PHOTOS: सलमान ख़ान के बुलावे पर पहुंचीं संगीता बिजलानी, जॉर्जिया और यूलिया

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान की फ़िल्म दबंग 3 रिलीज़ हो गयी है। इससे पहले गुरुवार की शाम मुंबई के पीवीआर में दबंग 3 की स्क्रीनिंग रखी गयी, जिसमें बॉलीवुड के सितारों की महफ़िल सजी। सलमान ख़ान के बुलावे पर इंडस्ट्री के दोस्त और शुभचिंक दबंग 3 की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनें।

loksabha election banner

दबंग सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा फीमेल लीड में हैं। सोनाक्षी ने दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दबंग 2 में भी फीमेल लीड में थीं और एक बार फिर रज्जो के किरदार में नज़र आएंगी।

महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर इस फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। दबंग 3 में चुलबुल पांडेय के किरदार की यात्रा दिखायी गयी है। सई चुलबुल के यंग वर्ज़न के साथ फ़िल्म में पेयर अप हुई हैं।

दबंग 3 मे मुख्य विलेन के किरदार में सुदीप हैं, जो दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। हिंदी फ़िल्मों के दर्शक सुदीप को इससे पहले मक्खी फ़िल्म में देख चुके हैं।

दबंग सीरीज़ के निर्माता सलमान के छोटे भाई अरबाज़ ख़ान हैं। दबंग 2 को अरबाज़ ने निर्देशित भी किया था। फ़िल्म में वो सलमान के सौतेले भाई मक्खी का किरदार निभाते हैं। सोहेल भी इस मौक़े पर नज़र आये।

दबंग 3 का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, जिन्होंने सलमान ख़ान की फ़िल्म वांटेड से हिंदी सिनेमा में बतौर डायेक्टर डेब्यू किया था। प्रभु सलमान की अगली फ़िल्म राधे का निर्देशन भी कर रहे हैं, जो ईद पर रिलीज़ होने वाली है।

वरीना हुसैन ने सलमान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फ़िल्म का नाम था लवयात्री। वरीना दबंग 3 के एक गाने में डांस करते हुए नज़र आएंगी। 

 

दबंग 3 की स्क्रीनिंग में यूलिया वंतूर भी पहुंचीं, जिनके साथ सलमान का नाम जुड़ता रहा है।

अरबाज़ की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने भी शिरकत की। साड़ी में जॉर्ज़िया काफ़ी ख़ूबसूरत दिखीं।

सलमान ख़ान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी आज भी उनके सम्पर्क में हैं और परिवार के सभी ख़ास मौक़ों पर सलमान के साथ नज़र आती हैं। 

जय हो में सलमान की हीरोइन बनीं डेज़ी शाह ने भी दबंग 3 की स्क्रीनिंग में भाग लिया। कई साल पहले डेज़ी सलमान की फ़िल्म तेरे नाम के एक गाने में उनके साथ थिरकती नज़र आयी थीं।

सलमान के साथ भारत में नज़र आ चुकीं दिशा पाटनी ने भी दबंग 3 देखी। अब वो राधे में सलमान के साथ दिखने वाली हैं। 

दिशा के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने दबंग 3 की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। टाइगर और रितिक की वॉर इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बनी हुई है। 

 

स्क्रीनिंग की शोभा बढ़ाने शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी पहुंचे।

 संजय दत्त का कुछ यह अवतार दबंग 3 की स्क्रीनिंग में दिखा। संजय हाल ही में पानीपत में अहमद शाह अब्दाली के रोल में दिखे थे। हालांकि वो फ़िल्म ज़्यादा कामयाब नहीं रही।

सुनील शेट्टी ने भी स्क्रीनिंग में उपस्थिति दर्ज़ करवाई। सलमान ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को बॉलीवुड में हीरो फ़िल्म से लांच किया था।

सलमान ख़ान के साथ भारत में उनके दोस्त के किरदार में दिखे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का अंदाज़ अलग ही रहा। सुनील दबंग के रंग में रंगे दिखे।

सलमान ख़ान को एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान में निर्देशित करने वाले डायरेक्टर कबीर ख़ान काफ़ी अर्से बाद नज़र आये। कबीर की अगली फ़िल्म 83 है, जो अगले साल रिलीज़ होगी। 

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा ने भी दबंग 3 देखी।

इनके अलावा सूरज बड़जात्या, कमाल ख़ान, निखिल द्विवेदी, अनूप सोनी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने स्क्रीनिंग में भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.