नई दिल्ली, जेएनएनl मौनी रॉय बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर सफलता पाने के बाद बॉलीवुड में नाम कमाया है। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म गोल्ड से उन्होंने बॉलीवुड की पारी की शुरुआत की है और अब उसके बाद मौनी रॉय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा गया है। मौनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक शानदार तस्वीर शेयर की हैं।
तस्वीर में मौनी पोज देते हुए दिख रही हैं, इस पोज में सभी उन्हें पसंद कर रहे है। ग्रे ब्लाउज और नीली डेनिम्स में वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। अपनी सिजलिंग तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद मौनी ने इसपर कमेंट किया, ‘अगर यह अच्छा लगता है तो आप इसे क्यों पकड़े रहना चाहते हों?’ इस बीच काम के मोर्चे पर वह अगली बार अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
View this post on Instagram
Music lyrics fly & read all day kinda Sunday 🎵🖤 📸 @sashajairam
A post shared by mon (@imouniroy) on Nov 17, 2019 at 2:17am PST
उनके अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। मौनी रॉय हाल ही में मालदीव गई थी और वहां से कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें भी शेयर की थीं। मौनी ने अपना जन्मदिन विदेश में मनाया हैं। मौनी रॉय की हाल ही में फिल्म मेड इन चाइना ’रिलीज हुई थीl इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की भी अहम भूमिका हैं।
View this post on Instagram
“If it feels good why do you wanna hold back”🎵 📸 @sashajairam
A post shared by mon (@imouniroy) on Nov 17, 2019 at 2:14am PST
मिखिल मुसाले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गजराज राव, परेश रावल और बोमन ईरानी की भी अहम भूमिकाएं थीं। ‘मेड इन चाइना’ दीवाली के दौरान रिलीज हुई थी। मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी है। मौनी कथित तौर पर 'ब्रह्मास्त्र' में एक ग्रे शेड की भूमिका निभायेंगी। मौनी रॉय ने फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इसके पहले वह नागिन और देवों के देव महादेव नामक सीरियल से भी बहुत लोकप्रिय हुई थींl