Ranveer Singh के पास नहीं है कोई काम धंधा, मनीष पॉल के साथ हुई चैट वायरल
रणवीर सिंह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच रणवीर और एक्टर कॉमेडियन मनीष पॉल का एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री में अपने अलग अदांज के लिए जाने जाते हैं। रणवीर उन स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं जो हमेशा कुछ अलग करने की चाह रखते हैं। रणवीर ने अबतक के अपने फिल्मी करियर में कई अलग तरह के किरदारों को पर्दे पर जिया हैं। रणवीर अबतक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। रणवीर एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल प्लेटफार्म पर लेटेस्ट अपडेट करते रहते हैं। इसी बीच रणवीर और एक्टर कॉमेडियन मनीष पॉल का एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। इस तस्वीर के साथ ही रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'फूला हुआ महसूस कर रहा हूं... बाद में हटा सकता हूं...।'
रणवीर की इस तस्वीर पर फैंस के लगातर कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं। इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ से लेकर कई स्टार्स ने कमेंट कर रणवीर के लुक की तारीफ की। वहीं कॉमेडियन मनीष पॉल और रण्वीर सिंह का एक इंट्रेस्टिंग चैट भी सामने आया है।
बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह ने अपनी एक और तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। ये उनके बचपन की तस्वीर थी। इस फोटो में वह फुल स्लीव हाइनेक वाली टीशर्ट पहने के साथ जींस पहने सोफे पर बैठे नजर आए थे। रणवीर की स्माइल से उनकी फोटो काफी क्यूट लग रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था- 'स्टाइल में रहने का।' उनकी इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया।
Photo Credit- Ranveer Singh Instagram