Sara Ali Khan ने पैपराजी से पूछा हाल-चाल, नमस्ते वाली फोटो हुई वायरल
सारा अली ख़ान घर से बाहर निकर रही थीं। इस दौरान वह पैपराजी को देखकर रूक गईं। ना सिर्फ रूकी बल्कि दोनों हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। सारा अली ख़ान की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। फैंस में उनकी फोटोज़ और वीडियोज़ को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसका एक नमूना तब देखने को मिला, जब लॉकडाउन के बाद सारा अली ख़ान की एक फोटो ट्विटर पर छा गाई। ना सिर्फ फोटो ही वायरल हुई, बल्कि सारा अली ख़ान खुद भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी।
दरअसल, सारा अली ख़ान घर से बाहर निकर रही थीं। इस दौरान वह पैपराजी को देखकर रूक गईं। ना सिर्फ रूकी, बल्कि दोनों हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें सारा अली ख़ान कैमरे के पीछे खड़े लोगों से पूछती हैं कि आप लोग कैसे हैं? क्या आप सभी सेफ हैं? इसके बाद सकारात्मक जवाब सुनने के बाद वह नमस्ते बोलते हुए आगे बढ़ने लगती हैं। लेकिन इसके बाद पैपराजी उनसे वापस से नमस्ते वाली पोज देने की अपील करते हैं। इस पर सारा हंसने लगती हैं और रुक कर नमस्ते का पोज़ देती हैं। इसके बाद गाड़ी में बैठती हैं और निकल जाती हैं।
सारा का यह वीडियो और फोटो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ना सिर्फ पोज़ बल्कि उनके यह व्यवहार भी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सारा की पोलाइटनेस, हंबलनेस और यही रवैया सबसे अलग बनता है। कुछ लोगों सारा का यह लुक काफी क्यूट लगा।
Chehra jaise khilta Gulaab🌺❤
Baby snapped after so long! 😭😌 #SaraAliKhan pic.twitter.com/xXH2cwYk2b
— ᵀᵃⁿʸᵃ (@Tanyaa2212) June 30, 2020
How cutely she askin "Ap log kaise ho.Sab safe ho na?"
She's polite,humble,respects everyone,accepts her privileges & the way she talks even to the paps,her simplicity make her diff from many others in Bollywood.
Missed this cutie & her namastes😍#SaraAliKhan pic.twitter.com/eBu3apfDEj
— Diu (@RcDiu_SAK) June 30, 2020
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से स्टार किड्स के लिए सोशल मीडिया कुछ ख़ास नहीं रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की निधन के बाद से लगातार ट्रोलिंग हो रही है। इसमें ट्रोलिंग में सारा अली ख़ान से लेकर आलिया भट्ट तक निशाने पर रही हैं। हालांकि, कुछ लोग इस दौरान भी ट्रोलिंग से नहीं चुके। अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो सारा अली ख़ान आखिरी बार लव आजकल में नज़र आई थीं। इम्तियाज़ अली की इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन भी अहम भूमिका में थे।