रितिक रोशन को तीन घंटे परेशान किया इन 'नन्हे शैतानों' ने
सुजैन रोशन से तलाक के बावजूद अपने बच्चों के लिए रितिक और सुजैन पूरा समय निकलते हैं और इसके लिए उन्हें एक साथ आने में भी कोई परहेज नहीं है।
मुंबई। रितिक रोशन भले ही इन दिनों अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म काबिल की शूटिंग में बिजी हो लेकिन अपने बच्चों की देखभाल में ज़रा भी कोताही नहीं बरतते। पर इस बार पड़ गए एक मुश्किल में।
रितिक रोशन को अक्सर अपने दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ खूब मस्ती करते हैं और दुनिया भर में सैर सपाट भी। लेकिन इस बार रितिक को अपने बच्चों को तैयार करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हुआ ये कि रितिक अपने दोनों बच्चों को रात की पार्टी के लिए तैयार करवा रहे थे और इसके लिए एक ही तरह के तीन ब्लैक सूट भी बनवाये। लेकिन बच्चों को वो सूट पहनने में रितिक को तीन घंटे लगे क्योंकि दोनों तैयार होने का नाम ही नहीं ले रहे थे और शायद उन्हें अपने पापा जैसे सूट भी पसंद नहीं थे। रितिक ने ये सारी बातें इंस्ट्राग्राम पर शेयर की हैं। रितिक ने दोनों बेटों संग फोटो शेयर करते हुए पूछा है कि क्या ये अच्छे लग रहे हैं ? और अगर हां तो उनकी तीन घंटे की मेहनत सफल हो गई।
तस्वीरें: करीना के बर्थडे पर जुटा पूरा कपूर खानदान, सैफ की बेटी का दिखा ये अंदाज
रितिक और उनकी एक्स वाइफ दोनों बच्चों को बेहद प्यार करती हैं। सुजैन रोशन से तलाक के बावजूद अपने बच्चों के लिए रितिक और सुजैन पूरा समय निकलते हैं और इसके लिए उन्हें एक साथ आने में भी कोई परहेज नहीं है।