रितिक रोशन अब नहीं रहे एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष!
क्या बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की लोकप्रियता घट रही है? लगता तो कुछ ऐसा ही है। रितिक ने एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष की नंबर वन की पोजिशन गंवा दी है। अब पूर्व वन डायरेक्शन मेंबर जेन मलिक एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष हैं।
मुंबई। क्या बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की लोकप्रियता घट रही है? लगता तो कुछ ऐसा ही है। रितिक ने एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष की नंबर वन की पोजिशन गंवा दी है। अब पूर्व वन डायरेक्शन मेंबर जेन मलिक एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष हैं।
Watch: सोनम के भाई हर्षवर्धन की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' का टीजर
हाल ही में एशिया के 50 सबसे सेक्सी पुरुषों की एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में रितिक दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। पहले वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर थे।
यूके के एक अखबार ईस्टर्न आई के पोल में पाकिस्तानी गायक अली जफर को भी तीसरे पायदान पर रखा गया है। आपको बता दें 22 साल के मलिक पिछले साल 9वीं पोजीशन पर थे, लेकिन वो पूरी दुनिया के लाखों वोट के जरिए सालाना होने वाले इस पोल के 12वें एडिशन में नंबर वन की पोजिशन पर आ गए हैं।
प्रपोज के बाद संजय दत्त की बेटी को दी गाली तो उन्होंने सरेआम बजा दी बैंड
बता दें कि मलिक इस लिस्ट में नंबर वन की कुर्सी हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष हैं। मशहूर इंडियन टीवी स्टार बरुन सोब्ती और विवियन डेना ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में शामिल अन्य लोग हैं। फवाद खान (6), सलमान खान (7), शाहिद कपूर (8), शाहरुख खान (9) और गुरमीत चौधरी (10)। इस साल की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटी में 24 साल के युवा भारतीय टेलीविजन सितारे एवं कलाकार पार्थ सैमथन (11) हैं।
शाहरुख खान ने असहिष्णुता पर दिए अपने बयान पर माफी मांगी
गौरतलब है कि रितिक इन दिनों अपनी फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' में व्यस्त हैं। फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' सिंधु घाटी सभ्यता के दौर की प्रेमकहानी पर आधारित है. 'जोधा अकबर', 'लगान' और 'खेलें हम जी जान से' के बाद 'मोहनजोदाड़ो' आशुतोष की चौथी ऐतिहासिक फिल्म होगी। यह फिल्म 12 अगस्त 2016 को प्रदर्शित होगी।