रितिक रोशन बेटों संग विदेश में सेलिब्रेट करेंगे क्रिसमस
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मोहनजो दारो' की शूटिंग खत्म कर ली है। इस बीच उन्होंने बेटों ऋहान और ऋदान संग स्विट्जरलैंड में क्रिसमस मनाने की प्लानिंग की है।
मुंबई। रितिक रोशन अपने बेटों ऋहान और ऋदान के साथ क्रिसमस देश में नहीं मनाएंगे। ये तीनों विदेश में क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे। सूत्रों की मानें तो रितिक इस बार अपने बेटों के साथ स्विट्जरलैंड में क्रिसमस मनाएंगे।
कॉमेडियन भारती ने लिया शादी का फैसला, इन पर आ चुका है दिल
बता दें कि रितिक ने हाल ही में आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मोहनजो दारो' की शूटिंग खत्म की है। यह एक पीडियड मूवी है जिसमें रितिक लीड रोल में नजर आएंगे।
'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल बनाने पर बोलें कबीर खान
रितिक से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'रितिक की शूटिंग जैसे ही अंतिम पड़ाव पर पहुंची, वैसे ही उन्होंने बेटों संग विदेश में क्रिसमस सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर ली। उन्होंने जिनेवा में स्नोबॉर्डिंग ट्रिप प्लान की है। रितिक ने बहुत अच्छे टाइम पर यह ट्रिप प्लान की है। इन दिनों वहां पहाड़ पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढंके पड़े हैं।'
मैं भी हर हफ्ते लेती हूं नीली गोली: प्रियंका चोपड़ा
गौरतलब है कि रितिक कई बार एडवेंचर एक्टिविटीज करते देखे गए हैं। दरअसल, उन्हें एडवेंचर बहुत पसंद है, ये बात उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलती है।पिछले दिनों भी वह 'मोहनजो दाड़ो' की शूटिंग से समय निकालकर अपने दोनों बेटों के साथ मालदीव्स में छुट्टियां एन्जॉय करने गए थे।