इस लड़के का डांस देख ऋतिक रोशन भी हुए हैरान, वीडियो शेयर कर पूछा-कौन है ये?
एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये एक Tik Tok वीडियो है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने टैलेंट को दिखाना काफी आसान हो गया है। महज एक वीडियो वायरल होते ही आप स्टार बन जाते हैं। वहीं एक ऐसा ही Tik Tok स्टार है जिसके दीवाने न सिर्फ उसके फॉलोअर्स हैं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी उसके डांस मूव्स के कायल हो गए हैं। इंडस्ट्री में ऋतिक रोशन न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बेहतरीन डांस के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं अब खुद ऋतिक रोशन ने एक Tik Tok यूजर के डांस की तारीफ की है। ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो पोस्ट करते हुए ऋतिक उस डांसर के बारे में पूछ रहे हैं।
Smoothest airwalker I have seen. Who is this man ? https://t.co/HojQdJowMD" rel="nofollow
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 13, 2020
ये एक Tik Tok वीडियो है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा- 'सबसे स्मूथ एयरवल्कर मैंने देखा है। यह आदमी कौन है।' बता दें कि इस वीडियो में एक लड़का माइकल जैक्सन के जैसा डांस करते हुए नजर आ रहा है।
@babajackson2020 ♬ Makhna Music - jayesh bakhlakiya
उसके स्मूथ एयरवॉकर वाकई कमाल के हैं। मानों उस लड़के के पैर जमीन पर हैं ही नहीं। इस टिक टॉक यूजर का नाम युवराज सिंह है। वहीं टिक टॉक पर इसका एकाउंट @babajackson2020 के नाम से बना है। टिक टॉक पर युवराज के डांस के एक नहीं बल्कि कई डांस वीडियो मौजूद हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।
@babajackson2020 ♬ original sound - vickypateldance
युवराज के टिक टॉक पर अब तक 1 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं अगर हम लाइक्स की बात करें तो अब तक उनके वीडियोज को 11.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। युवराज के डांस को देखकर ऋतिक रोशन भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं, क्योंकि जिस तरह युवराज डांस कर रहा है, उसके डांस मूव्स को करना आसान नहीं है। ऐसा डांस कोई प्रोफेशनल डांसर ही कर सकता है, लेकिन जितनी आसानी से युवराज डांस कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है।
@babajackson2020