Move to Jagran APP

Hrithik Roshan की Super 30 महाराष्ट्र में भी Tax Free, अब तक इतने राज्यों में मिल चुकी छूट

Super 30 Tax Free In Maharashtra सुपर 30 अब तक 127.32 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। तीसरे हफ़्ते में उम्मीद है कि फ़िल्म 130 करोड़ का कलेक्शन आराम से कर लेगी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 07:12 AM (IST)
Hrithik Roshan की Super 30 महाराष्ट्र में भी Tax Free, अब तक इतने राज्यों में मिल चुकी छूट
Hrithik Roshan की Super 30 महाराष्ट्र में भी Tax Free, अब तक इतने राज्यों में मिल चुकी छूट

नई दिल्ली, जेएनएन। Super 30 Tax Free In Maharashtra:रितिक रोशन की फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, लोगों के दिलों में भी जगह बना रही है। फ़िल्म के विषय को देखते हुए राज्य सरकारें भी इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। कई राज्यों में सुपर 30 टैक्स फ्री हो चुकी है और अब महाराष्ट्र सरकार ने भी फ़िल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया है। 

loksabha election banner

फ़िल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। बतात चलें कि महाराष्ट्र से पहले सुपर 30 दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी टैक्स फ्री घोषित की जा चुकी है। विकास बहल निर्देशित सुपर 30 में रितिक रोशन ने पटना के मैथमेटिशियन आनंद कुमार का रोल निभाया, जिन्होंने ग़रीब बच्चों को आईआईटी जैसे संस्थानों में दाख़िले की तैयारी के लिए मुफ़्त कोचिंग शुरू की थीं। फ़िल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने पसंद किया और फ़िल्म में रितिक के काम की ख़ूब तारीफ़ भी हुई। अब इतने राज्यों में टैक्स फ्री होने से अधिक दर्शक फ़िल्म को देख सकेंगे।

'सुपर 30',12 जुलाई को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में मृणाल ठाकुर, नंदीश संधू और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाये हैं। फ़िल्म में आनंद कुमार के किरदार के लिए रितिक ने काफ़ी मेहनत की है। उन्होंने बिहारी लहज़ा सीखा, ताकि कैरेक्टर में ख़ुद को ढाल सकें। सुपर 30 अब तक 127.32 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। तीसरे हफ़्ते में उम्मीद है कि फ़िल्म 130 करोड़ का कलेक्शन आराम से कर लेगी। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.