21 दिनों में 7 राज्यों ने Hrithik Roshan की Super 30 को किया Tax Free, कमा चुकी है इतने करोड़
Super 30 Tax Free सुपर 3012 जुलाई को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में मृणाल ठाकुर नंदीश संधू और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाये हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म अब तक 130 करोड़ के आसपास जमा कर चुकी है और ट्रेड जानकारों ने फ़िल्म को हिट का दर्ज़ा दे दिया है। फ़िल्म के अहम विषय को देखते हुए इसे राज्य सरकारें मनोरंजन कर से मुक्त करते हुए Tax Free घोषित कर रही हैं। अब जम्मू और कश्मीर राज्य में सुपर 30 को टैक्स फ्री घोषित किया गया है। ग़ौरतलब है कि रिलीज़ के 21 दिनों में 7 राज्य फ़िल्म को टैक्स फ्री कर चुके हैं।
फ़िल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। बतात चलें कि जम्मू और कश्मीर से पहले सुपर 30 दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री घोषित की जा चुकी है। विकास बहल निर्देशित सुपर 30 में रितिक रोशन ने पटना के मैथमेटिशियन आनंद कुमार का रोल निभाया, जिन्होंने ग़रीब बच्चों को आईआईटी जैसे संस्थानों में दाख़िले की तैयारी के लिए मुफ़्त कोचिंग शुरू की थीं। फ़िल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने पसंद किया और फ़िल्म में रितिक के काम की ख़ूब तारीफ़ भी हुई।
Well-deserved.... After Bihar, Rajasthan, Uttar Pradesh, Gujarat, Delhi and Maharashtra, @iHrithik starrer #Super30 declared tax-free in Jammu and Kashmir! @RelianceEnt @NGEMovies @teacheranand— Komal Nahta (@KomalNahta) August 1, 2019
'सुपर 30',12 जुलाई को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में मृणाल ठाकुर, नंदीश संधू और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाये हैं। फ़िल्म में आनंद कुमार के किरदार के लिए रितिक ने काफ़ी मेहनत की है। उन्होंने बिहारी लहज़ा सीखा, ताकि कैरेक्टर में ख़ुद को ढाल सकें। रितिक ने इस फ़िल्म के ज़रिए ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इससे पहले 2017 में उनकी फ़िल्म काबिल आयी थी, जिसने 100 करोड़ से अधिक जमा किये थे। इसके बाद रितिक और टाइगर श्रॉफ की वॉर रिलीज़ होने वाली है, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप