Ramayana में नजर आएंगे Hrithik Roshan और Deepika Padukone? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी ने जब से ‘रामायण 3D’ बनाने की घोषणा की है तभी से फैन्स फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर तरह-तरह का अंदाजा लगा रहे हैं। (Photo-Mid day)
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी ने जब से ‘रामायण 3D’ बनाने की घोषणा की है तभी से फैंस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर तरह-तरह का अंदाजा लगा रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में ऋतिक रोशन भगवान राम और दीपिका पादुकोण सीता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
इन सबके बीच फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है। Koimoi को दिए इंटरव्यू में नितेश ने कहा, मैंने अभी तक फिल्म की कास्ट के बारे में नहीं सोचा है। पहले हम सारा पेपर वर्क, बाकि चीजों का प्रोसेस खत्म करना चाहते हैं। बाकि बातें हम बाद में शुरू करेंगे। आपको बता दें कि ‘रामायण 3D’ लगभग 500 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म है। खास बात ये है कि फिल्म 3D में रिलीज होगी।
इसके अलावा रितिक और दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक की फिल्म 'वॉर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं दीपिका पादुकोण इस वक्त 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो एक एसिड सर्वाइवर का किरदार निभाएंगी।
इसके अलावा दीपिका ‘83’ में भी नजर आएंगी। '83' में वो पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। ‘83’ में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का करिदार निभा रहे हैं। दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म वर्ल्ड कप आधारित फिल्म होगी।