Hottest Vegetarian Celebrities 2020: जानें कैसे सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने 'शाकाहारियों' के ब्रांड एम्बेस्डर
Hottest Vegetarian Celebrities 2020 सोनू सूद और फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी 2020 चुना गया हैl उन्हें यह पुरस्कार पेटा ने दिया हैl सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर इस पुरस्कार की तस्वीरें भी शेयर की हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl अभिनेता सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को पेटा इंडिया ने 2020 के लिए 'हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी' के तौर पर चुना हैl इसके चलते वह शाकाहारियों के ब्रांड एम्बेस्डर बन गए हैl सोनू सूद अपने अच्छे कार्यों के चलते 2020 के मार्च से सभी का दिल जीत रहे हैl अब सोनू सूद को हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी 2020 चुना गया है उन्हें यह पुरस्कार पेटा ने दिया हैl सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर इस पुरस्कार की तस्वीरें शेयर की हैl इसके अलावा उन्होंने पेटा इंडिया का आभार भी व्यक्त किया हैl
सोनू सूद के अलावा फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को भी इसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैl सोनू सूद ने इस अवसर पर एक लोकप्रिय फूड चेन द्वारा वेजीटेरियन बर्गर बनाने पर भी खुशी जताईl सोनू सूद ने क्रिकेट खेलते समय एक चिड़िया की भी जान बचाई थीl श्रद्धा कपूर ने भी नॉनवेज छोड़ दिया है और वह शाकाहारी बन गई हैl
🎉 Applause! 🎉
Here are PETA India’s hottest vegetarians of 2020:@SonuSood @ShraddhaKapoor— PETA India (@PetaIndia) December 17, 2020
श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'गर्भवती गाय पर हुए हमले की निंदा कीl मैं हमेशा जानवरों के अधिकारों के लिए खड़ी होती हूंl पेटा इसके पहले मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, सुनील छेत्री, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल, शाहिद कपूर, रेखा, अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार दे चुका हैl श्रद्धा कपूर जल्द लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगीl वहीं सोनू सूद ने बॉलीवुड और दक्षिण की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है।
Thank you @PetaIndia pic.twitter.com/Vclwg31toH— sonu sood (@SonuSood) December 17, 2020
सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बॉलीवुड कलाकार हैl दोनों खबरों में बने रहते हैl दोनों की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हो चुकी हैl सोनू सूद इन दिनों लोगों की सहायता करने के चलते खबरों में हैl वहीं श्रद्धा कपूर को हाल ही में एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाया थाl श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' में नजर आई थीl