Move to Jagran APP

Popular Bhojpuri Holi songs: होली सेलिब्रेशन में धमाल मचा रहे निरहुआ, रितेश पांडेय, पवन सिंह और खेसाली लाल ये गाने, देखें लिस्ट

होली के त्यौहार के कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में भोजपुरी सिनेमा में होली की तैयारियें जोरों से चल रही हैं। हाल ही में कई भोजपुरी स्टार्स द्वारा होली स्पेशल सॉन्ग्स को रिलीज किया गया है। जिनके बिना होली सेलिब्रेशन फीका रह सकता है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 03:14 PM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 11:25 AM (IST)
Popular Bhojpuri Holi songs: होली सेलिब्रेशन में धमाल मचा रहे निरहुआ, रितेश पांडेय, पवन सिंह और खेसाली लाल ये गाने, देखें लिस्ट
Dinesh Lal Yadav Nirhua, Ritesh Panday, Khesali Lal Yadav and Pawan Singh. photo source @instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। होली के त्यौहार के कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में भोजपुरी सिनेमा में होली की तैयारियें जोरों से चल रही हैं। हाल ही में कई भोजपुरी स्टार्स द्वारा होली स्पेशल सॉन्ग्स को रिलीज किया गया है। वहीं ऐसे कई भोजपुरी सॉन्ग हैं, जिनके बिना आपका होली सेलिब्रेशन फीका रह सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ भोजपुर और एल्बम सॉन्ग्स के बारें में।

loksabha election banner

‘दुई रूपया’

खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का ये सॉन्ग ‘दुई रूपया’ भोजपुरी सिनेमा का सबसे पसंदीदा सॉन्ग है। इस गाने को श्याम सुंदर ने कंपोज किया है और अखिलेश कश्यप ने लिखा है। सॉन्ग को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर एक फरवरी को रिलीज किया गया था।

‘सहेली के होली’

होली के मौके पर भोजपुरी एक्टर निरहुआ, आम्रपाली, पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना ‘सहेली के होली’ भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और ये गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।

'बबुनी तेरे रंग में'

पवन सिंह और त्रिधा चौधरी का सॉन्ग बबुनी तेरे रंग में इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में त्रिधा चौधरी पवन सिंह के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। ये गाना का म्यूजिक कंपोज सलीम सुलेमान ने किया है। साथ ही सॉन्ग को सलीम सुलेमान के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया था। 

‘होली में टीरी री री पू’

हाल ही में दिनेश लाल निरहुआ का गाना ‘होली में टीरी री री पू’ उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इन गाने को निरहुआ ने खुद गाया है। इस गाने को विमल बावरा और राना सिंह ने लिखा है। वहीं इस गाने का म्यूजिक महिपाल भारद्वाज ने किया है।

‘ए जीजा आई जाना हो’

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे और अक्षरा सिंह की नई एल्बम ‘पहिलका फागुन अक्षरा के..’ का गाना ए जीजा आई जाना हो हाल ही में रिलीज किया गया है। इस होली सॉन्ग को दोनों ने मिलकर गाया है।

‘होली में हमर जान लेब का’

रितेश पांडे और अंकिता सिंह का नया सॉन्ग ‘होली में हमर जान लेब का’ इस गाने को हाल में वेव म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.