Move to Jagran APP

Holi 2021 से पहले खेसारी लाल यादव के इस गाने ने मचाया धमाल, एक ही हफ्ते में देखा इतने करोड़ लोगों ने

होली का त्योहार आने में एक महीने भी नहीं बचा है। ऐसे में भोजपुरी के कई सिंगर अपने फैंस के लिए खास संगीत बनाकर उन्हें होली का तोहफा दे रहे हैं। खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने होली के गाने भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर को लेकर सुर्खियों में हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 04:00 PM (IST)
Holi 2021 से पहले खेसारी लाल यादव के इस गाने ने मचाया धमाल, एक ही हफ्ते में देखा इतने करोड़ लोगों ने
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर गाना, Youtube: Music Wide

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के बहुत से कलाकार फिल्मों के अलावा अपने शानदार गानों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास गाने रिलीज करते रहते हैं। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव अपने नए गाने की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए होली का गाना बनाया जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

होली का त्योहार आने में एक महीने भी नहीं बचा है। ऐसे में भोजपुरी के कई सिंगर अपने फैंस के लिए खास संगीत बनाकर उन्हें होली का तोहफा दे रहे हैं। खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने होली के गाने 'भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। भोजपुरी संगीत प्रेमी उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

खोसारी लाल यादव का गाना 'भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर' 19 फरवरी को रिलीज हुआ था। तब से अब तक दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं महज एक हफ्ते में 'भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर' गाने को यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। जबकि 'भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर' गाने को सृष्टि पाठक और विकास सिंह पर फिल्माया गया है।

'भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर' के बोल कुंदन प्रीत ने लिखा हैं। जबकि संगीत रौशन सिंह का है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और सृष्टि पाठक का डांस भी देखते ही बन रहा है। इन दोनों के फैंस भी गाने और उनके डांस को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई शानदार गाने और फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीता है।

वहीं अपनी फिल्मों के अलावा खेसारी लाल यादव इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी के साथ विवाद देखने को मिल रहा है। यह दोनों कलाकार एक-दूसरे को बदनाम करने के लिए आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। हालांकि जल्द ही खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी आखिरी बार एक साथ भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.