Hina Khan ने शेयर की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान अपने बोल्ड एंट हॉट लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया अपने लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वो अट्रैक्टिव दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान अपने बोल्ड एंट हॉट लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया अपने लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो अट्रैक्टिव दिख रही हैं।
हिना खान ने अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हिना की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही उनकी इस तस्वीरों पर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रीयां कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। एक्ट्रेस अचिंत कौर ने कमेंट कर लिखा, ‘मुझे आपकी ये तस्वीरें देखकर, यहां यात्रा करने का मन हो रहा है।’ करिश्मा तन्ना ने फायर के इमोजी कमेंट की हैं। साथ ही अरिह अग्रवाल ने कमेंट कर लिखा, ‘ऊह्ह्’ और फायर के इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं उनके फैंस भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले भी उन्होंने अपनी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थी, जो सोशल मीडिया काफी वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में वो ब्लू कलर की मोनोकिनी में पोज देती दिख रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और उसकी दौरान उन्होंने ये फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में वो ब्लू कलर की मोनोकिनी में समुंद किनारे एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘ओशन ब्रीज कुरमाथी आइलैंड मैं इस पसंद करती हूं।’ हिना की इस मोनोकनी का कलर समुंद और आसमान दोनों से मिल रहा है।
बता दें कि हिना खान ने अपने टीवी करियर की शुरुआत एकता कपूर के फेमस टीवी शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी, जिसमें उन्होंने अक्षरा माहेश्वरी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में अहम किरदार निभाए। वहीं उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हैक्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया था।