Move to Jagran APP

Video: प्रियंका की मेहंदी ही नहीं 12 हज़ार घंटो में तैयार हुए लहंगे पर भी था निक जोनस का नाम

आइये आपको बताते हैं प्रियंका के शादी के जोड़े और रिसेप्शन वाले लहंगे से जुड़ी कुछ ख़ास पर शॉकिंग डिटेल्स-

By Shikha SharmaEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 11:51 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 10:46 AM (IST)
Video: प्रियंका की मेहंदी ही नहीं 12 हज़ार घंटो में तैयार हुए लहंगे पर भी था निक जोनस का नाम
Video: प्रियंका की मेहंदी ही नहीं 12 हज़ार घंटो में तैयार हुए लहंगे पर भी था निक जोनस का नाम

मुंबई। आम जनता भी जब शादी करती है तो अपने लहंगे और हर फंक्शन के आउटफिट पर खासा ध्यान देती है। हज़ारो और लाखों रूपये सिर्फ आउटफिट पर लग जाते हैं, फिर ये तो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं। सोचिये, प्रियंका की शादी के लहंगे और हर आउटफिट में कितना कुछ स्पेशल होगा, हिंट देते हुए बता दें कि इनके लहंगे पर तकरीबन 80 कलाकारों की मेहनत है, जिसे परफेक्ट बनाने में इन्हें महीनों लग गए।

loksabha election banner

जी हां, प्रियंका की शादी की ख़बरों ने पिछले कई महीनों से बॉलीवुड बाज़ार में खलबली मचा रखी है। और जब भी कोई बॉलीवुड सेलेब शादी करता है तो उनके फैन्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो जाते हैं। आम जनता जानना चाहती है कि उनके फेवरेट सेलेब्स अपनी शादी में क्या पहन रहे हैं, कैसे ज्वेलरी मैच कर रहे हैं और शादी कहां और कैसे हो रही है... जैसी हर डिटेल्स पर आम जनता की भी पैनी नज़र रहती है। आइये आपको बताते हैं प्रियंका की शादी के जोड़े और रिसेप्शन वाले लहंगे से जुड़ी कुछ ख़ास पर शॉकिंग डिटेल्स-

यह भी पढ़ें: 30 और 40 की उम्र में भी सिंगल हैं ये टीवी अभिनेत्रियां, भाभीजी के घर भी नहीं आई बारात

परफेक्ट मेकअप, हेयरस्टाइल, मंगलसूत्र, ज्वेलरी और हर छोटी-बड़ी चीजों पर प्रियंका ने बड़ी बारीकी से ध्यान दिया है। बता दें कि प्रियंका ने अपनी मेहंदी पर अपने सिंगर पति निक के लिए गिटार भी बनाया था और अब सामने आया है एक ख़ास विडियो जिसमें आप निक का नाम प्रियंका के लहंगे पर भी देख सकते हैं। जी हां, डिज़ाइनर सब्यसाची ने हाल ही में प्रियंका के रेड लहंगे की मेकिंग का विडियो शेयर किया है जिसमें कारीगर उनके लहंगे को अपने हाथों से तैयार कर रहे हैं। और हाथों से बनी इस एम्ब्रोइडरी में उन्होंने निक का बर्थनेम यानि 'निकोलस जेरी जोनस' भी लिखवाया है। देखिये विडियो-  

 

View this post on Instagram

The making of the Kanauj-Rose lehenga and jewellery for Priyanka Chopra. @priyankachopra Video Courtesy: Sabyasachi #Sabyasachi #PriyankaChopra @priyankachopra #NickJonas #Nickyanka #SabyasachiJewelry #TheWorldOfSabyasachi @bridesofsabyasachi @sabyasachijewelry

A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on

बात करते हैं प्रियंका की इंग्लिश वेडिंग की, जो 1 दिसम्बर को हुई थी। इस वेस्टर्न वेडिंग में प्रियंका ने पहना था राल्फ एंड लॉरेन का यह खूबसूरत व्हाइट हैण्ड मेड एम्ब्रोइडेड गाउन। इसके साथ प्रियंका का यह Veil 75 फिट लम्बा था और जब प्रियंका अपनी मां के साथ Aisle पर चलीं तो 6 लोग प्रियंका का यह 75 फिट लम्बा Veil उठाकर चल रहे थे। प्रियंका के हाथ में थे उनके पसंदीदा फ्लॉवर्स Tube roses। यह मोमेंट प्रियंका के लिए थोड़ा भावुक था, क्योंकि वेस्टर्न वेडिंग में जब बेटी Aisle पर चलती है तो उसके साथ उसके पिता होते हैं मगर, प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का देहांत साल 2013 में कैंसर से लड़ते हुए हुआ था, इसलिए उनके साथ इस शादी में उनकी मां मधु थीं

 

View this post on Instagram

Once upon a fairytale... @nickjonas Link in bio @people

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इसके बाद प्रियंका ने 2 दिसम्बर को हुई अपनी इंडियन वेडिंग की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल अकाउंट पर साझा कीं, जिनमें वो लाल रंग के जोड़े में बेहद सुन्दर लग रही थीं। बताते चलें कि प्रियंका और निक दोनों ने ही इस ख़ास दिन के लिए मशहूर डिज़ाइनर सब्यसाची को चुना था। सब्यसाची ने अपने इन्स्टा पर इनकी तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका और निक के आउटफिट की कुछ ख़ास डिटेलिंग दी है। आप जानकर चौंक जाएंगे कि प्रियंका का यह लाल जोड़ा हैण्ड मेड एम्ब्रोइडरी से बना है जिस पर कोलकाता के 110 तरीके के एम्ब्रोइडरी डिज़ाइन्स हैं। मुग़ल ज्वेलरी के साथ इस लहंगे को बनाने में 3720 घंटे यानि तकरीबन 5 महीने लगे हैं। प्रियंका की ज्वेलरी में अनकट डायमंड्स और जापानीज़ पर्ल्स के साथ 22 कैरेट सोना लगा है। 

यह भी पढ़ें: ...और दुल्हन के रूप में ऐसे नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें देखें

 

View this post on Instagram

And forever starts now... ❤️ @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

शादी का जोड़ा तो कुछ भी नहीं, बीती रात दिल्ली में हुए रिसेप्शन पर प्रियंका ने जो व्हाइट सिल्वर लहंगा पहना है, उसकी डिटेलिंग जानकार तो आपके होश उड़ जाएंगे। फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के इस लहंगे को बनने में 12 हज़ार घंटे लगे हैं, मतलब तकरीबन डेढ़ साल। 80 कलाकारों ने मिलकर इस लहंगे पर मिलियन्स क्रिस्टल सजाए हैं। हाथों में लाल चूड़ा, डायमंड नैकलेस, बालों में गजरा और मांग में लाल सिंदूर... प्रियंका का यह अवतार यकीनन आपकी आंखों से नहीं उतरेगा।

 

View this post on Instagram

I do @priyankachopra And @nickjonas .PRIYANKA CHOPRA IN A CUSTOM @falgunishanepeacockindia beaded outfit took 12000 hours of 80 craftsmen and a millions of crystals that sparkled and sang I DO .

A post shared by Falguni Shane Peacock India (@falgunishanepeacockindia) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.