Move to Jagran APP

कपूर ख़ानदान की हर पार्टी और हॉलिडे की शान थीं कृष्णा राज कपूर, देखिये तस्वीरें

कृष्णा इस उम्र में भी परिवार की हर पार्टी, गेट-टूगेदर और हॉलिडेज़ में सबके साथ शामिल होती थीं। आइये आपको दिखाते हैं कृष्णा की कुछ ख़ास फैमिली पिक्चर्स-

By Shikha SharmaEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 01:24 PM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 10:48 AM (IST)
कपूर ख़ानदान की हर पार्टी और हॉलिडे की शान थीं कृष्णा राज कपूर, देखिये तस्वीरें
कपूर ख़ानदान की हर पार्टी और हॉलिडे की शान थीं कृष्णा राज कपूर, देखिये तस्वीरें

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता और फ़िल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर के देहांत की खबर सामने आई है जिसके बाद पूरा बॉलीवुड शोक में हैं। आमिर ख़ान से लेकर करण जौहर तक बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि कृष्णा 87 वर्ष की थीं और कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई।

loksabha election banner

कृष्णा ने राज कपूर से 1946 में शादी की थी। इनके 3 बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर और दो बेटियां रीमा और रितु हैं। कृष्णा ने पूरे कपूर ख़ानदान को बड़े ही प्यार से संभाला हुआ था। बड़े बेटे रणधीर कपूर से लेकर उनके पोते रणबीर कपूर और कपूर ख़ानदान के सभी बच्चों के साथ भी कृष्णा की बेहद ख़ास बॉन्डिंग थीं। कृष्णा इस उम्र में भी परिवार की हर पार्टी, गेट-टूगेदर और हॉलिडेज़ में सबके साथ शामिल होती थीं। आइये आपको दिखाते हैं कृष्णा की कुछ ख़ास फैमिली पिक्चर्स- 

यह भी पढ़ें: कृष्णा राज कपूर के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, आमिर ख़ान ने जताया अफ़सोस

कृष्णा मशहूर एक्टर्स राजेन्द्रनाथ, प्रेमनाथ और नरेन्द्रनाथ की बहन थीं। कृष्णा की बहन उमा की शादी एक्टर प्रेम चोपड़ा से हुई थी। बहु नीतू कपूर से कृष्णा काफी करीब थी। नीतू अपने इन्स्टा अकाउंट पर सास कृष्णा के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर करती हैं।

इसी साल कृष्णा नीतू, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, रिधिमा कपूर और उनके पति भारत सहानी और रिधिमा की बेटी समारा सहानी के साथ पेरिस घूमने गई थीं। यह तस्वीर कपूर परिवार के साथ कृष्णा के आख़िरी हॉलिडे की है।

पेरिस में नीतू कपूर का जन्मदिन मनाया गया था और ये तस्वीरें इसी ख़ास मौके की हैं। रणबीर ने कुछ समय पहले हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि दादी मेरी सारी फ़िल्में देखती हैं और ख़ास बात यह है, जब मेरी फ़िल्म रिलीज़ होने वाली होती है तो वह हर गुरुवार दर्शन के लिए मंदिर जाती हैं और मेरी फ़िल्म के लिए दुआएं मांगती हैं। 

 रिधिमा ने भी अपने सोशल अकाउंट पर दादी कृष्णा को याद करते हुए लिखा है, "I love you- I will always love you - RIP dadi ❤️"

यह भी पढ़ें: टॉप पर रही यह अभिनेत्री ताउम्र रही अकेली, अब दिखती है ऐसी, देखें लेटेस्ट तस्वीर

यह है कृष्णा का गर्ल गैंग जिसमें शामिल हैं नीतू, बेटी रीमा जैन और उनकी सहेलियां। कृष्णा को शॉपिंग करने और घूमने का बड़ा शौक था और यह बता खुह्द रणबीर ने बताई है। रणबीर ये भी कहते हैं कि उनकी दादी कृष्णा उन्हें सबसे स्टाइलिश वूमेन लगती हैं जो इस उम्र में भी अपने आपको कैरी करना जानती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.