जब सपना चौधरी ने सुनील ग्रोवर संग 'तेरी आख्या का यो काजल' पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल
सपना चौधरी ने हरियाणवी के अलावा भोजपुरी पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में दोस्ती के साइड इफेक्ट्स फिल्म से डेब्यू किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के डांस की दीवानगी लोगों पर हमेशा ही देखने को मिलती है। सपना एक बेहतरीन डांसर होने के साथ ही एक एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं। उनके स्टेज शो देखने के लिए हजारों फैंस की भीड़ देखते को मिलती है। सपना चौधरी का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इसी बीच सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अकेले नहीं बल्कि कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
लॉकडाउन के दौरान सपना के इस पुराने वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। सपना चौधरी का ये वीडियो आज का नहीं बल्कि उस वक्त का है जब वह सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में पहुंची थीं। इस दौरान सपना ने शो में सुनील के साथ काफी मस्ती की। इस वीडियो को सपना ने नहीं बल्कि उनके फैन क्लब ने शेयर किया है। इस वीडियो में वह 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वहीं सुनील ग्रोवर उनके डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं। सपना और सुनील का ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद कर रहे हैं।
सपना चौधरी ने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। बता दें कि सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।