हर्षवर्धन कपूर के पास बहन सोनम को गिफ्ट देने के लिए नहीं है पैसे, अब देंगे यह चीज
भावेश जोशी का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है जो कि 25 मई को रिलीज हो रही है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं और अब उनकी एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म भावेश जोशी जल्द दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हर्षवर्धन ने एक एेसी बात कही है जिसपर आपको शायद की यकीन होगा।
दरअसल हर्षवर्धन का कहना है कि वे बॉलीवुड में अभी इतना पैसा नहीं कमाते हैं कि अपनी बहन सोनम कपूर को गिफ्ट दे सकें। फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने मुंबई में फिल्म भावेश जोशी के ट्रेलर लॉन्च पर पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि बॉलीवुड या फिल्मों के माध्यम से उन्हें इतना पैसा नहीं आता कि वह उनकी बहन सोनम कपूर को कोई गिफ्ट दे सके। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को हंसी में टालने की कोशिश की और कहा कि वह उनकी बहन को गले लगाकर ढेर सारा प्यार देना चाहते हैं। भावेश जोशी में हर्षवर्धन कपूर एक सुपरहीरो बनने की कोशिश की है, जो कि देश में चल रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मुहिम से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म के बारे में बताते हुए हर्षवर्धन कपूर ने यह भी कहा की बहन की शादी और भावेश जोशी का प्रचार और प्रसार लगभग एक ही समय पर होने के चलते वह थोड़ा प्लान बनाकर दोनों को एक साथ मैनेज कर लेंगे। बता दें कि, सोनम कपूर की शादी 8 मई को मुंबई में होने वाली है।
यह भी पढ़ें: रुस्तम यूनिफ़ॉर्म विवाद: विरोध करने वालों को अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब
गौरतलब है कि भावेश जोशी का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप मधु मंतेना भी सह निर्माता है।
यह भी पढ़ें: सलमान की भारत के लिए अली कर रहे हैं भारत-पाक सीमा पर लोकेशन की तलाश
आपको बता दें कि, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया l फिल्म में हर्ष सीकू के रोल में हैं l वैसे इस कहानी को थोड़ा व्यंगात्मक बनाने की कोशिश की गई है, जिसके तहत शाहरुख़ खान की रा.वन और बाहुबली का भी जिक्र किया गया है l फिल्म में निर्देशक निशिकांत कामत, राधिका आप्टे और छोटे से रोल में अर्जुन कपूर भी नज़र आयेंगेl