Move to Jagran APP

अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को लेकर हर्षवर्धन कपूर ने कही ये बड़ी बात

अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में हर्षवर्धन कपूर पहली बार उनकी पिता अनिल कपूर के साथ भी काम करते नजर आएंगे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 06:42 PM (IST)
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को लेकर हर्षवर्धन कपूर ने कही ये बड़ी बात
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को लेकर हर्षवर्धन कपूर ने कही ये बड़ी बात

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने मुंबई में पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान कहा कि ओलम्पिक पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म में काम करना उनके लिए बड़ी ज़िम्मेदारी और चुनौती है।

prime article banner

इस फिल्म के बारे में बताते हुए हर्षवर्धन कपूर कहते हैं,'किसी की बायोपिक करने पर उसकी जीवनी के साथ न्याय कर पाना महत्वपूर्ण होता है। यह एक जिम्मेदारी का काम है। जब आप किसी की भूमिका निभा रहे होते हैं तो बहुत कुछ दांव पर लगा होता है क्योंकि वह लोग असल ज़िन्दगी के होते हैं और उनकी भावनाएं होती हैं। गौरतलब है कि अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में हर्षवर्धन कपूर पहली बार उनकी पिता अनिल कपूर के साथ भी काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कनन अय्यर करने वाले हैं।

इस मौके पर उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भावेश जोशी को डिजिटल पर बहुत अधिक पसंद किए जाने पर उन्होंने बहुत खुशी भी जाहिर की। हर्षवर्धन, अभिनव बिंद्रा के जुनून और प्रतिबद्धता से काफी प्रभावित हैं. अभिनव ने 2008 में बीजिंग में ओलम्पिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था. हर्षवर्धन कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़्या से अपना करियर शुरू किया था लेकिन वो फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। उनकी दूसरी फिल्म भावेश जोशी भी नहीं चली।

हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके बचपन से लेकर उनके अब तक के सफर को दर्शाया जाएगा। गौरतलब है कि अभिनव बिंद्रा एक प्रोफेशनल शूटर हैं और उनके जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका को सही तरीके से निभाने के लिए हर्षवर्धन कपूर को वजन घटाना और बढ़ाना भी होगा ताकि वह छोटे और बाद में बड़े भी दिखाई दें।

हर्षवर्धन कपूर को अभिनव बिंद्रा की तरह दिखाने के लिए ढेर सारा प्रोस्थेटिक मेकअप और वीएफएक्स का भी उपयोग किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार हर्षवर्धन कपूर को फिल्म के लिए पहले वजन कम करना होगा और बाद में उसे बढ़ाना भी होगा। इतना ही नहीं उन्हें वैसा रुप देने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप और वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Box Office : इस स्त्री का कोई मुकाबला नहीं, दूसरे दिन मचाया कमाई का कोहराम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.