Move to Jagran APP

दर्शकों के सामने विलेन के रूप में आ रहे हैं हर्षद अरोड़ा

मायावी मलिंग तीन राजकुमारी की कहानी है, जिनपर उनका राज्य बचाने की जिम्मेदारी होती है।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 03:01 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 06:10 PM (IST)
दर्शकों के सामने विलेन के रूप में आ रहे हैं हर्षद अरोड़ा
दर्शकों के सामने विलेन के रूप में आ रहे हैं हर्षद अरोड़ा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। टीवी कलाकार हर्षद अरोड़ा अब एक नए रूप में नजर आने वाले हैं। अब वे विलन का किरदार निभाने जा रहे हैं। जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में हर्षद ने बताया कि, यह किरदार बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि एेसा पहली बार होने जा रहा है कि जब वे दर्शकों के सामने विलेन के रूप में आएंगे। 

loksabha election banner

हर्षद ने माना कि विलेन की भूमिका निभाना उनके लिए अधिक चुनौतीपूर्ण है। हर्षद अरोड़ा जल्द टीवी सीरियल 'मायावी मलिंग' में विलेन की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। यह उनका पहला टीवी सीरियल है जिसमें वह विलेन की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस बारे में बताते हुए हर्षद अरोड़ा ने कहा कि वह इस नई चुनौती से बहुत ही उत्साहित है। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि इसके पहले उन्होंने जितनी भी भूमिकाएं निभाई हैं, वह सभी सकारात्मक रही हैं, जिसके चलते उन्हें कभी भी ऐसी भूमिका निभाने का मौका नहीं मिला है। इस सीरियल में उन्हें विलेन के तौर पर कई नए तरह के लेयर्स भी उनके अभिनय के माध्यम से दिखाने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं इस सीरियल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि यह सीरियल उन्हें उंचाई पर ले जायेगा क्योंकि उनका अभिनय इसमें बहुत ही अलग है। 

यह भी पढ़ें: एकता कपूर का 'नाग परिवार' तैयार, इतने सारे कलाकार

मायावी मलिंग तीन राजकुमारी की कहानी है, जिनपर उनका राज्य बचाने की जिम्मेदारी होती है। इस शो के माध्यम से यह भी दर्शाने का प्रयत्न किया जायेगा कि ऐसा किया जा सकता है। अब देखना यह है कि क्या लोगों को यह सिरिअल पसंद आता है। यह शो जल्द स्टार भारत पर आने वाला है। 

यह भी पढ़ें: Good News: शाहिद कपूर फिर बनेंगे पापा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.