Move to Jagran APP

Happy Lohri 2020: अक्षय कुमार ने किया डांस, तो सनी देओल ने शेयर किया वीडियो, कहा-'हैप्पी लोहड़ी'

Happy Lohri 2020बॉलीवुड सेलेब्स और फ़िल्ममेकर्स भी अपने फैंस और देश के लोगों को अपना संदेश दे रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने लोहड़ी से संबंधित फोटोज़ शेयर की और बधाई दी।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 11:30 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 11:53 AM (IST)
Happy Lohri 2020: अक्षय कुमार ने किया डांस, तो सनी देओल ने शेयर किया वीडियो, कहा-'हैप्पी लोहड़ी'
Happy Lohri 2020: अक्षय कुमार ने किया डांस, तो सनी देओल ने शेयर किया वीडियो, कहा-'हैप्पी लोहड़ी'

नई दिल्ली, जेएनएन। लोहड़ी के उल्लास में देश सराबोर है। लोग एक दूसरे को लोहड़ी की बधाईयां और शुभकमानाएं दे रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स और फ़िल्ममेकर्स भी अपने फैंस और देश के लोगों को अपना संदेश दे रहे हैं। इसके लिए सेलेब्स सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने लोहड़ी से संबंधित फोटोज़ शेयर की, तो कुछ ने वीडियो के जरिए भी बधाई दी। 

loksabha election banner

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर लिखा, 'आप सभी को लोहड़ी की बधाई। यह त्योहार आपके और आपके परिवार के लिए खुशियां और समृद्धि लाए।' वहीं धर्मा प्रोडक्शन ने अक्षय कुमार के जरिए ही लोगों को बधाई दी। धर्मा ने एक वीडियो  शेयर किया, जिसमें अक्षय कुमार और करीना कपूर लोहड़ी मनाते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो उनकी फ़िल्म गुड न्यूज़ के गाने का ही क्लिप है। धर्मा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'लोहड़ी की शुभ अग्नि सारी नकारात्मकता को दूर कर दे।'

सनी देओल ने अलग ही स्टाइल में फैंस को लोहड़ी विश किया। उन्होंने 'लोहड़ी के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं' कैप्शन के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया। उसमें सनी ने खुद पंजाबी में फैंस को लोहड़ी की बधाई दी। वहीं, उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वह कुछ नए प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए लोगों का समर्थन और प्यार चाहिए। इसके अलावा अशोक पंडित, मधुर भंडारकर और यस राज फ़िल्म ने भी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। 

आपको बता दें कि हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मानया जाता है। इस दिन चौराहों पर लोहड़ी जलाई जाती है। लोग अनाज के आने की खुशियां को सेलिब्रेट करते हैं।  लोग आग के आस-पास जमकर डांस करते हैं। लड़के आग के पास भांगड़ा करते हैं, वहीं लड़कियां और महिलाएं गिद्दा करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.